फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में धूप सेंक रहे थे किसान तभी आसमान से गिरे अजीबोगरीब 'कांच के टुकड़े' 

Thu, 27 Dec 2018 06:50 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस को इस कहानी पर संदेह
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में आसमान से गिरे कांच के टुकड़े चर्चा का विषय बन गए हैं। घाटमपुर के नंदना क्षेत्र में मंगलवार को आसमान से गिरे कांच के मोटे टुकड़ों को पुलिस ने बरामद कर लिया है।गांववालों का कहना है कि टुकड़ा हवाई जहाज से गिरा था जबकि, पुलिस को इस कहानी पर संदेह है। कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि कांच के टुकड़ों को परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर चौकी क्षेत्र के गांव तरगांव निवासी जगतपाल और गांव के ही झल्लू और अशोक सिंह नलकूप के बाहर बैठे धूप सेंक रहे थे तभी आसमान पर दो जहाज उड़ते दिखे। इसी दौरान किसी वस्तु के टकराने जैसी आवाज आई और आसमान से खेत के पास कोई चीज गिरी। लोग भागकर वहां पहुंचे, जहां आसमान से कुछ गिरा था तो देखा तो एक जगह मोटे कांच के कुछ टुकड़े फैले पड़े थे। गांववालों के मुताबिक, यही चीज आसमान से गिरी थी। रात में नंदना चौकी इंचार्ज अशोक कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे लेकिन कांच के टुकड़े बरामद नहीं कर पाए।  बुधवार को चौकी इंचार्ज फिर गांव गए और वहां से कांच के दो टुकड़ों को बरामद करके कोतवाली आए। घाटमपुर कोतवाल ने बताया कि गांववालों के कथनानुसार बरामद टुकड़े किसी जहाज से गिरे हैं।लेकिन, जब इस बाबत कानपुर में उड्डयन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि जिस जगह टुकड़े गिरने की बात कही जा रही है वहां पर हवाई सेवा का कोई रूट ही नहीं है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें