उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में हो रही बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में अगले पांच दिनों तक हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
2 of 5
ठंड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को दिन के तापमान में सात डिग्री की कमी आई है। अधिकतम तापमान 21.6 से गिरकर 14.6 डिग्री पर आ गया। रात का पारा 8.6 से 8.2 डिग्री पर आ गया जो निर्धारित तापमान से नीचे चला गया।
विज्ञापन
3 of 5
ठंड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार, जब भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ जाता है तो वातावरण में फैली नमी कोहरे का रूप ले लेती है। अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा भी पड़ेगा।
4 of 5
ठंड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग की मानें तो 24 और 25 को हल्की बारिश की उम्मीद जताई गई है। स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक नौशाद खान ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से मैदानी क्षेत्रों में ठंड दिसंबर के आखिरी दिनों तक रहेगी।
कोहरे से फसलों को होगा नुकसान
कोहरे से सरसों, मटर और आलू की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। कृषि विभाग के अनुसार, सरसों में माहू और आलू में झुलसा रोग लग सकता है। फसलों को कोहरे के प्रकोप से बचाने के लिए उनकी पत्तियों पर राख का छिड़काव कर सकते हैं, जिससे शीत का असर कम होगा।