कानपुर में बाबूपुरवा हिंसा में गोली लगने से मारे गए रईस का शव सोमवार सुबह भारी फोर्स की मौजूदगी में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। करीब दो हजार लोगों की भीड़ सुबह 11 बजे रईस के शव को लेकर ईदगाह मैदान के कब्रिस्तान पहुंची।
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
भारी भीड़ की सूचना केचलते चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया। रईस का शव दफनाने के बाद लोग अपने घरों की ओर लौट गए। शुक्रवार को ईदगाह मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद हजारों की संख्या में लोग घरों से बाहर निकल आए थे। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था।
विज्ञापन
3 of 5
कानपुर हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
हालात काबू न होने पर पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी, जिस पर उपद्रवियों ने भी फायरिंग की। हिंसा में एक दर्जन उपद्रवी गोली लगने से घायल हुए थे। इनमें आफताब और सैफ की मौत पहले दिन हो गई थी। घायल रईस की रविवार को हैलट अस्पताल में मौत हो गई थी।
4 of 5
कानपुर हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को शव दफनाने के बाद आलाधिकारियों ने मौकेपर पहुंच कर स्थितियों का जायजा लिया। मंडलायुक्त सुधीर एम बोबडे, डीएम विजय विश्वास पंत, एडीजी प्रेमप्रकाश, आईजी ट्रैफिक दीपक रतन, आईजी रेंज मोहित अग्रवाल व एसपी साउथ अपर्णा गुप्ता ने इलाके में घूम कर लोगों से बातचीत की।
उन्होंने लोगों को बताया कि वे किसी के बहकावे में आकर हिंसा न करें। नागरिकता संशोधन एक्ट के विषय में बता कर लोगों को उनकी सुरक्षा का एहसास दिलाया। सभी से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील भी की।