फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के कई शहरों में अचानक बदला मौसम, आंधी-बारिश, ओले भी गिरे, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

Tue, 05 May 2020 05:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
यूपी में मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला
मई की शुरुआत के बावजूद यूपी में भीषण गर्मी का दौर अभी दूर है। यूपी में दिन-रात का तापमान अभी सामान्य से कम बना हुआ है। मंगलवार को यूपी के कानपुर, कानपुर देहात, घाटमपुर, फतेहपुर, जालौन, हमीरपुर आदि शहरों में दोपहर बाद अचानक मौसम बिगड़ गया। 
विज्ञापन

2 of 5
यूपी में मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में मंगलवार को दोपहर में अचानक आसमान में बादल छा गए। साथ ही आंधी शुरू हो गई। झमाझम बारिश भी हुई। बिठूर कटरी गंगा रेती में ओले गिरने से सब्जी की फसल बर्बाद हो गई।

 
विज्ञापन

3 of 5
यूपी में मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला
घाटमपुर में दिन में अचानक अंधेरा छा गया। तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश हुई। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश में अभी कुछ दिन तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा।
 

4 of 5
यूपी में मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने यूपी के अधिकांश शहरों में 11 मई तक बारिश और तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने लोगों से घरों पर ही रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी में मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार कानपुर और इसके आसपास के शहरों में 6 मई की रात और 7 मई की सुबह भी बादलों के बीच तेज हवाएं चल सकती हैं। 11 मई तक बारिश की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें