यूपी के कानपुर समेत आसपास के कई शहरों में मंगलवार देर शाम से झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बांदा, कन्नौज, इटावा, महोबा, हमीरपुर, हरदोई, फतेहपुर, घाटमपुर, चित्रकूट, उन्नाव में आज से 28 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
2 of 5
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी हवाओं की वजह से मानसूनी बारिश का माहौल बन रहा है। यह बारिश बुंदेलखंड के अधिकांश क्षेत्रों में भी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
3 of 5
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को सुबह से ही घने बादल छाए रहे। वहीं दोपहर होते ही तापमान बढ़ने लगा और लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
4 of 5
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
हवाओं की गति 2.9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंकी गई। विभाग के अनुसार आज देर शाम से 28 जुलाई तक यूपी के कई शहरों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
पिछले वर्षों में जुलाई में बारिश
2018 में 386 मिलीमीटर
2017 में 323 मिलीमीटर
2016 में 309 मिलीमीटर
2015 में 213 मिलीमीटर
2014 में 326 मिलीमीटर
2013 में 406 मिलीमीटर
2012 में 261 मिलीमीटर
2011 में 386 मिलीमीटर