फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा का रुख बदला तो यूपी के कई शहरों में दो दिन हो सकती झमाझम बारिश, विभाग की ये जानकारी जरूर पढ़ लें

Thu, 12 Mar 2020 06:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
यूपी में मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में हवा का रुख बदला तो बारिश हो जाएगी। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों में बारिश होने का अनुमान जारी किया है। इसके साथ ही अगर तापमान बढ़ा तो स्थानीय स्तर पर लो प्रेशर जोन विकसित हो जाएगा और लोकल साइक्लोन बनेगा।
विज्ञापन

2 of 5
यूपी में मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला
इससे बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य औसत से थोड़ा कम रहा है। वहीं रात के न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई है। कृषि मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बारिश से बौर वाली फसलों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
यूपी में मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला
तेज हवा और पानी से बौर झड़ जाएंगे। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगर दक्षिण पूर्वी और पूर्वी हवाओं ने रफ्तार पकड़ी तो बादल घने होने के साथ बारिश होगी। इस वक्त दक्षिण पूर्वी हवाएं छह किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं।
 

4 of 5
यूपी के कई शहरों में बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला
हवा के रुख बदलने से अंधड़ आ सकते हैं और हल्की बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। सीएसए के मौसम विभाग के सीनियर रिसर्च फैलो डॉ. विजय दूबे ने बताया कि तापमान बढ़ने से लो प्रेशर जोन बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी के कई शहरों में बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला
इससे लोकल साइक्लोन की स्थिति पैदा हो जाती है। अभी स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश के आसार बन रहे है।

गुरुवार को तापमान
अधिकतम- 29.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 14.8 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें