यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में पुरवैया के चलते अरब सागर से उठी ठंडी हवाओं ने फिर से मौसम बदल दिया। दोपहर बाद से उमड़े बादलों ने शहर और ग्रामीण के ज्यादातर क्षेत्रों में हिस्सों में हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
2 of 5
यूपी के कई शहरों में हुई बारिश
- फोटो : अमर उजाला
कुछ स्थानों जैसे सिविल लाइंस और इसके आसपास ओले भी पड़े हैं। मौसम विभाग के अनुसार आठ मार्च तक इसी तरह मौसम रहने की संभावना है। छह से लेकर आठ मार्च के बीच बारिश तेज हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 5
यूपी के कई शहरों में हुई बारिश
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच मौसम बदलने से दिन में एक बजे तक 29 डिग्री रहने वाला पारा आठ डिग्री कम होकर शाम को पांच बजे तक 21 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इस बीच हवा भी तेज चलने से ठंडक बढ़ गई। लोगों ने शाम को फिर से स्वेटर निकाल लिया। हवा की रफ्तार पांच किलोमीटर प्रति घंटा रिकार्ड की गई।
4 of 5
यूपी के कई शहरों में हुई बारिश
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक डा. नौशाद ने बताया कि प्रदेश के मध्य क्षेत्र में हवा के कम दबाव का असर पिछले दो दिनों से बन रहा था, जो अब सक्रिय हो गया है। यह अगले चार दिनों तक रहेगा। इस दौरान तापमान में भी कमी आएगी।