फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: बीएससी के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, हाथ पर पेन से दो युवकों के खिलाफ लिखी ये बात

Thu, 27 Feb 2020 02:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
1 of 5
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुरादगंज के अयाना रोड कस्बा जाना निवासी बीएससी फाइनल के छात्र विकास कुमार (19) पुत्र राजू उर्फ हनी सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हाथ में पेन से दो युवकों के खिलाफ लिखा - फोटो : अमर उजाला
युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पिता राजू के अनुसार बुधवार रात में मोहल्ले से एक बरात कानपुर देहात गई थी। बरात से विकास रात करीब दो बजे लौटकर घर आया था। 
 
विज्ञापन

3 of 5
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वह सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। गुरुवार सुबह परिजनों ने उसका शव फंदे से लटका देखा। युवक ने आत्महत्या से पहले अपने हाथ में पेन से सुसाइड नोट भी लिखा। 

4 of 5
सुसाइड नोट भी मिला - फोटो : अमर उजाला
मृतक के हाथ पर दो अन्य साथी युवकों के नाम व उनके द्वारा मानसिक रूप से परेशान किए जाने की बात लिखी है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पिता ने पुलिस को दी तहरीर - फोटो : अमर उजाला
पिता राजू ने दोनों युवकों के खिलाफ अयाना थाने में तहरीर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें