फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसो रे मेघा: यूपी में एक-दो दिन में होगी गरज और चमक के साथ बारिश, उमस और गर्मी से मिलेगी राहत

Thu, 15 Jul 2021 10:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार से गंगा के मैदानी इलाकों पर बादलों की शृंखला बन जाएगी। इसके प्रभाव से चक्रवाती हवाएं चलेंगी, जो बारिश लाएंगी।
 
विज्ञापन
1 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर समेत आसपास के शहरों उन्नाव, कन्नौज, इटावा, फतेहपुर, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, चित्रकूट, महोबा आदि में तापमान अधिक होने के कारण लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। हवाओं का दबाव न बन पाने के कारण कानपुर समेत आसपास के परिक्षेत्र में बारिश नहीं हो रही है। शनिवार से बारिश की उम्मीद है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार से गंगा के मैदानी इलाकों पर बादलों की शृंखला बन जाएगी। इसके प्रभाव से चक्रवाती हवाएं चलेंगी, जो बारिश लाएंगी। गरज-चमक के साथ बारिश होगी। सीएसए के मौसम विभाग के मुताबिक 15 जून, गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 3.2 डिग्री बढ़कर 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। इस वजह से उमस भरी गर्मी रही। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि अभी बादलों की शृंखला उड़ीसा की तरफ है।
विज्ञापन

2 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
एक-दो दिन में यह गंगा के मैदानी इलाकों के ऊपर आ जाएगी। इससे यहां चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन जाएगा। इसके बाद बारिश शुरू हो जाएगी। इस वक्त विभिन्न क्षेत्रों में मानसून सक्रिय है।

 
विज्ञापन

3 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद कानपुर और इसके आसपास के शहरों चित्रकूट, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, हमीरपुर, कन्नौज में झमाझम बारिश के आसार हैं।


 

4 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
तापमान
अधिकतम तापमान-36.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-28.8 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
पिछले कुछ सालों में जुलाई में बारिश 
8 जुलाई 2021-40 मिमी
6 जुलाई 2020-157.4 मिमी
8 जुलाई 2019- 44.6 मिमी
5 जुलाई 2017-112.2 मिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें