फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: फिर से सक्रिय हुआ मानसून, यूपी के कई शहरों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Wed, 29 Jul 2020 04:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
कई दिनों से चल रही बादलों की लुकाछिपी के बीच मानसून बुधवार सुबह से ही सक्रिय हो गया। शहर और आसपास के इलाकों में सुबह करीब चार बजे से शुरू हुई बारिश आठ बजे तक रुक-रुककर होती रही। इसके बाद शाम को एक बार फिर हल्की बारिश हुई। इस तरह दिनभर में 40 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

2 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग का अनुमान है कि दो अगस्त तक स्थानीय स्तर पर हल्की और तेज बारिश हो सकती है। वहीं बारिश की वजह से अधिकतम तापमान भी चार डिग्री लुढ़ककर 30.6 पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान दो डिग्री कम होकर 23.6 रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
ठंड की ओर शिफ्ट हो रही मानसूनी बारिश
मौसम विज्ञानियों के रिसर्च में यह बात सामने आई है कि बारिश का सिलसिला जून, जुलाई, अगस्त की जगह अब अक्टूबर से लेकर जनवरी के बीच शिफ्ट हो रहा है। इस बार जुलाई में पूरे प्रदेश में 14 प्रतिशत बारिश पिछले वर्ष की अपेक्षा कम हुई है।

 

4 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
वैज्ञानिक इसकी वजह जलवायु परिवर्तन और रेन शिफ्टिंग बता रहे हैं। पिछले वर्ष पुणे में देशभर के मौसम विज्ञानियों की एक कार्यशाला के दौरान जलवायु परिवर्तन के इस बदलाव को लेकर चर्चा हुई थी, जिसमें बताया गया था कि बारिश का मौसम ठंड के महीनों में शिफ्ट हो रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
इससे फसलों में भी परिवर्तन होने लगा है। मौसम विज्ञानी और चंद्रशेखर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के प्रमुख एसएन पांडे के अनुसार मौसम चक्र बदलने की वजह से धान और गेहूं की नई फसलों को लेकर शोध चल रहा है, जिससे किसानों को अच्छी पैदावार मिलती रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें