फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीत हत्याकांड: पांडु नदी में नहीं मिला संजीत का शव, रिमांड पर अपहर्ताओं से पूछताछ शुरू

Wed, 29 Jul 2020 02:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
पांडु नदी का जलस्तर काफी हद तक घट जाने से संजीत का शव खोज रही पीएसी व गोताखोर टीमों की मुश्किलें और बढ़ गईं। स्टीमर के मिट्टी और कूड़े में फंसने से सर्च ऑपरेशन में बाधा आ रही है। टीम ने नदी में पैदल ही चलकर शव खोजने का प्रयास किया। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने भी फत्तेपुर गोही के पास पहुंचकर सर्च ऑपरेशन में जुटी टीम को निर्देश दिए। हालांकि, संजीत का शव खोजने में जुटी टीम को छठवें दिन भी कोई कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

2 of 5
kanpur kidnapping case - फोटो : अमर उजाला
वहीं कोर्ट से 48 घंटे की रिमांड मंजूर होने के बाद बुधवार सुबह पुलिस ने पूछताछ के लिए तीनों अपहर्ताओं को जेल से निकालकर कस्टडी में लिया है। जेल से निकालने के बाद पुलिस तीनों को लेकर बर्रा थाने पहुंची। जहां तीनों से अलग-अलग पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने पूछताछ कर रही है।

 
विज्ञापन

3 of 5
kanpur kidnapping case - फोटो : अमर उजाला
फफक पड़ी संजीत की मां
पुलिस की कहानी सुनकर मां कुसुमा देवी फफक पड़ीं। बेटी ने उन्हें सहारा दिया। इस बीच परिजनों के साथ मौजूद भीड़ ने मकान की साफ सफाई करने वाले नौकर मोहित पर अपहर्ताओं से मिलीभगत की आशंका जता कर पीटने का प्रयास किया। किसी तरह उसे बचाया गया। पिता ने कहा जब तक वह बेटे का शव नहीं देख लेते, तब तक उसकी हत्या किए जाने की बात पर भरोसा नहीं करेंगे। उन्होंने विधानसभा के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी है।

 

4 of 5
kanpur kidnapping case - फोटो : अमर उजाला
किराये पर मकान लेने को महिला, बच्चों के साथ पहुंचा था
पुलिस की पूछताछ में एसके श्रीवास्तव ने बताया कि सहालग के वक्त जनवासे के लिए मकान को किराये पर उठाते थे। लॉकडाउन के बाद से मकान खाली पड़ा था। ईशु उर्फ ज्ञानेंद्र यादव ने अपने साथ एक महिला प्रीति शर्मा, उसके दो बच्चों और एक वृद्धा को साथ लाया था। इस पर ईशु को 15 जून को 15 हजार रुपये किराये पर मकान दे दिया था। 11 महीने का एग्रीमेंट कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
हालांकि 14 जुलाई को वह मकान खाली कर गया था। पुलिस ने मकान की साफ सफाई करने वाले नौकर उनके मोहित व देबू को पूछताछ के बुलाया था। कमरे से चिप्स, गिलास और कोल्डड्रिंक की खाली बोतलें मिलने के सवाल पर नौकरों का कहना था कि मालिक के न होने के कारण साफ सफाई में खानापूरी की वजह से कुछ सामान अंदर रह गया होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें