उत्तर प्रदेश के कानपुर समेत आसपास के शहरों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को सुबह से कानपुर समेत चित्रकूट, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, हमीरपुर, कन्नौज आदि शहरों में झमाझम बारिश हुई। लगातार बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। कानपुर में शनिवार सुबह से 30 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि कानपुर समेत आसपास के शहरों में दो-तीन दिनों तक तेज बारिश होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। कानपुर में लगातार बारिश की वजह से सुबह 11 बजे तक तापमान 10 डिग्री लुढ़क कर 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह से रात के समय लगातार 25 पर बना रहने वाला पारा पांच डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया।
विज्ञापन
2 of 6
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
मौसम व कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे के अनुसार इस बारिश की वजह से धान की पौध तैयार करने में काफी सहायता मिलेगी। किसान इस बारिश का फायदा उठाएं।
विज्ञापन
3 of 6
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में सुबह से रिमझिम बारिश जारी है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार यहां शुक्रवार से लेकर शनिवार सुबह तक 100 एमएम बारिश हो चुकी है। वहीं, संभल जिला अस्पताल में बारिश के बाद जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
4 of 6
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में शुक्रवार रात तेज बारिश होने से शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी जगह-जगह जलभराव हो गया। ग्रामीण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। यहां सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
विज्ञापन
5 of 6
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। वहीं इटावा जिले में बादल छाए हुए हैं। हमीरपुर में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। कन्नौज जिले में देर रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। तालग्राम, मलिकपुर, गुरसहायगंज क्षेत्र में ज्यादा बारिश हुई।
prayagraj news : झमाझम बारिश के कारण खुल्दाबाद थाने के पास हुए जलभराव से राहगीरों को खासी दिक्कत हुई।
- फोटो : prayagraj
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया है। एक व्यक्ति ने बताया बारिश बहुत ज्यादा हुई है। कई जगह पानी भर गया है। जगह-जगह पानी भरने से मेरी गाड़ी बंद हो गई है।