फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: आंधी-बारिश से पारा 10 डिग्री लुढ़का, यूपी के कई शहरों में आज बारिश की संभावना

Sat, 13 Mar 2021 09:28 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर: मौसम ने ली करवट - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शुक्रवार को आंधी के साथ बारिश हुई। कानपुर में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। दिन का पारा 10 डिग्री लुढ़कर 20.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर: मौसम ने ली करवट - फोटो : अमर उजाला
दो बजे से पहले तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस था, शाम चार बजे के आसपास लोगों को फिर से ठंड महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।

 
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर: मौसम ने ली करवट - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी, अरब सागर व मध्य क्षेत्र से उठी हवाओं के टकराने से बुंदेलखंड क्षेत्र में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। कानपुर पहुंचते ही हवा की रफ्तार में थोड़ी कमी आई।


 

4 of 5
कानपुर: मौसम ने ली करवट - फोटो : अमर उजाला
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि बारिश 4 मिमी रिकॉर्ड की गई। शनिवार को यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में बारिश व तेज हवा चलने की संभावना है। रविवार को फिर से गर्मी और धूप का मौसम शुरू हो जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर: मौसम ने ली करवट - फोटो : अमर उजाला
इस मौसम में खान-पान के साथ अन्य चीजों का भी ध्यान रखें। शाम के समय ठंडी चीजों के सेवन से बचें। इस मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या बढ़ जाती है। कोई भी परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें