फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का सितमः यूपी में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

Mon, 25 Jan 2021 07:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर समेत आसपास के शहरों में वातावरण में नमी बढ़ने की वजह से अगले दो-तीन दिनों तक सुबह और शाम घना कोहरा रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस संबंध में चेतावनी भी जारी की है।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को हल्की धूप और धुंध के बीच तापमान एक दिन पहले की तरह अधिकतम 18 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से पूर्वानुमान में बताया गया है कि आठ फरवरी तक ठंड का उतारचढ़ाव चलता रहेगा। 

 
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में स्थापित मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. एसएन पांडे के अनुसार नदियों और जलाशयों के किनारे बसे गांवों और शहरों में कोहरे की स्थिति ज्यादा पैदा हो रही है।

4 of 5
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
वर्तमान में किसानों ने अपने खेतों में फसलों की सिंचाई भी कर रखी है, इस वजह से भी वातावरण में नमी बढ़ गई है। नमी बढ़ने से कोहरा और घना होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि छह से लेकर आठ फरवरी के बीच प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
इन बातों का रखें ध्यान
- पुराने रोगी, कोरोना से ठीक हुए लोग ठंड में बाहर न निकलें।
- नसों के रोगी गर्म कपड़ा लपेटकर शरीर को गर्म रखें।
- हाई ब्लड प्रेशर के रोगी जांच कराकर दवा की डोज दुरुस्त करा लें।
- ब्लड प्रेशर न बढ़ने दें, इससे ब्रेन और हार्टअटैक पड़ सकता है।
- दमा और अस्थमा के रोगी ठंड से बचें, दवा की डोज दुरुस्त कराएं।
- गर्म कमरे से अचानक बाहर ठंड में न निकलें।
- बाहर जाना हो तो पहले सामान्य तापमान में रुकें।
- छोटे बच्चों को गर्म कपड़े से ढंके रहें, माताएं शिशुओं को कंगारू केयर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें