फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का सितमः यूपी में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Sun, 24 Jan 2021 04:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में कानपुर समेत आसपास के जिलों में ठंड का सितम बढ़ता ही जा रहा है। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को हल्की धूप निकलने के साथ ही दिन का तापमान एक डिग्री ऊपर चढ़कर 18 डिग्री सेल्सियस और रात का पारा 2 डिग्री बढ़कर 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
वहीं रविवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। बर्फीली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी। ठिठुरन बढ़ने से लोगों की मुसीबत और बढ़ गई। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में बादल रहने की संभावना है।
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
इससे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है लेकिन मध्य क्षेत्र में बारिश की संभावना नहीं है। 

 

4 of 5
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
इन बातों का रखें ध्यान
- पुराने रोगी, कोरोना से ठीक हुए लोग ठंड में बाहर न निकलें।
- नसों के रोगी गर्म कपड़ा लपेटकर शरीर को गर्म रखें।
- हाई ब्लड प्रेशर के रोगी जांच कराकर दवा की डोज दुरुस्त करा लें।
- ब्लड प्रेशर न बढ़ने दें, इससे ब्रेन और हार्टअटैक पड़ सकता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
- दमा और अस्थमा के रोगी ठंड से बचें, दवा की डोज दुरुस्त कराएं।
- गर्म कमरे से अचानक बाहर ठंड में न निकलें।
- बाहर जाना हो तो पहले सामान्य तापमान में रुकें।
- छोटे बच्चों को गर्म कपड़े से ढंके रहें, माताएं शिशुओं को कंगारू केयर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें