जुलाई महीने में आमतौर पर सबसे ज्यादा मानसूनी बारिश होती है। देश के बाकी हिस्सों की तरह कानपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में भी यही हाल है। चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले सात वर्षों से जुलाई में निर्धारित बारिश भी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
2 of 5
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के सामान्य आंकड़े से इस महीने की होने वाली बरसात काफी कम रही है। इस बार भी चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने बारिश कम रहने की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन
3 of 5
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जुलाई में महानगर में सामान्य बारिश 365 मिमी निर्धारित की गई है। वर्ष 2012 में इस महीने 406.0 मिमी बारिश हुई थी। उसके बाद बरसात सामान्य आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई। बताया गया है कि इस बार भी निर्धारित आंकड़े का 91 प्रतिशत बरसात ही होने की उम्मीद है।
4 of 5
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग और स्काईमेट वेदर के विशेषज्ञों का कहना है कि अरब सागर में बने साइक्लोन की वजह से मानसून में हुई देरी के कारण मानसूनी बारिश पर असर पड़ रहा है।
जून में मात्र 37 मिमी हुई बारिश
इस बार जून महीने में भी मानसूनी बारिश का रिकॉर्ड फ्लाप रहा। सामान्य बारिश 84.1 मिमी की जगह मात्र 37 मिमी बारिश हुई।