फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर सहित आसपास के 14 जिलों में मौत बनकर बरसे बादल, मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त

Sat, 28 Sep 2019 01:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
बारिश के बाद डूबी सड़क - फोटो : अमर उजाला
जाते हुए मानसून ने तेजी पकड़ ली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी दो दिन और बादल शहरियों को भिगोएंगे। गुरुवार को पुरवा साढ़े दस किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बही और बारिश भी हुई। देर रात शुरु हुई बारिश ने शुक्रवार को कानपुर सहित आसपास के जिलों में जमकर कहर बरपाया।


 
विज्ञापन

2 of 6
तालाब बनी सड़कें - फोटो : अमर उजाला
कहीं भारी बारिश के बाद मकान ढह गया तो कहीं पानी में डूबने से किसी की मौत हाे गई। सितंबर की बारिश ने मानसून सीजन का सामान्य औसत पार कर लिया है। मानसून की सामान्य औसत बारिश 745 मिमी है और अब तक 760 मिमी बारिश हो चुकी है।

 
विज्ञापन

3 of 6
पुल के नीचे पानी भरने से डूबी कार - फोटो : अमर उजाला
सीएसए विवि के मौसम विभाग का कहना है कि रात तक तीन मिमी बारिश हुई है। सीएसए के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. नौशाद खान ने बताया कि यह मानसूनी बारिश हो रही है। सितंबर के आखिरी सप्ताह तक मानसून सक्रिय रहता है। इस सप्ताह बारिश होती रहेगी।

 

4 of 6
मूसलाधार बारिश के बाद तलाब हुई सड़कें - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार और शनिवार को भी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विज्ञानी डॉ. खान ने बताया कि पिछले महीने में मानसून कम सक्रिय रहा है लेकिन सितंबर के आखिर में तेजी आ गई है। उन्होंने बताया कि यह बारिश देर में लगाए गए धान को छोड़कर बाकी सभी फसलों के लिए नुकसानदेह है।

 
विज्ञापन

5 of 6
भारी बारिश में ढह गया मकान - फोटो : अमर उजाला
उड़द और मूंग को भी नुकसान होगा। जिन फसलों में दाने आ गए हैं, उनके लिए यह फायदेमंद नहीं है। दाने अंकुरित हो सकते है। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। गुरुवार देर रात से तेज बारिश शुरू हुई जो शुक्रवार को भी होती रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कानपुर में भारी बारिश के कारण आम जनजीवन अस्तव्यस्त - फोटो : अमर उजाला
सीएसए के मौसम विभाग में शुक्रवार को 81 मिमी बारिश दर्ज की गई। सीएसए के मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि एक दिन में इतनी बारिश 11 वर्षों पहले वर्ष 2008 में हुई थी। मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार को मध्यम से तेज गति की बारिश का पूर्वानुमान भी जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें