फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवानगी : सचिन की फोटो से सजा दीं घर की दीवारें, गृह प्रवेश पर तेंदुलकर ने भेजे उपहार, दीं शुभकामनाएं

Sun, 11 Apr 2021 09:16 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
सचिन के साथ लकी सिंह - फोटो : अमर उजाला
सचिन तेंदुलकर की दीवानगी उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी लकी सिंह पर सिर चढ़कर बोल रही है। लकी सिंह ने अपने नए घर की दीवारों को सचिन तेंदुलकर की फोटो से सजा दिया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कमरे में रखी सचिन की जर्सी, ग्लब्स, पुस्तकें और बॉल - फोटो : अमर उजाला
गृह प्रवेश के दिन सचिन ने भी अपनी तरफ से लकी को शुभकामनाओं के साथ ही उपहार भेजे। सचिन की शुभकामनाएं और तोहफे पाकर लकी सिंह और उनका परिवार झूम उठा।  
विज्ञापन

3 of 5
लकी सिंह की पत्नी सचिन के साथ - फोटो : अमर उजाला
शास्त्री नगर रोज गार्डन निवासी लकी सिंह फुट वियर कारोबारी हैं। लकी सिंह बताते हैं कि वह सचिन तेंदुलकर के बेहद करीबी हैं। 1999 में वह बंगलूरू व्यापार के सिलसिले में गए थे।

 

4 of 5
परिवार के साथ लकी सिंह - फोटो : अमर उजाला
वहां चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय टीम अभ्यास कर रही थी, उसी दौरान उनकी मुलाकात सचिन से हुई। इसके बाद से नजदीकियां बढ़ीं तो सचिन के घर मुंबई तक आना-जाना हो गया है। हर छोटे-बड़े त्योहारों पर सचिन बधाई संदेश भेजते रहते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लकी सिंह के घर पर बनी सचिन की फोटो गैलरी - फोटो : अमर उजाला
लकी सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने घर पर 2011 वर्ल्ड कप में पहनी हुई सचिन की जर्सी, 2013 आखिरी टेस्ट मैच में पहनी जर्सी, सचिन के ग्लब्स, सचिन द्वारा भेजी गईं पुस्तकें, हस्ताक्षर की हुई लेदर की बॉल आदि चीजों को गैलरी में सजाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें