फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

विकास दुबे कांड: वो वायरल कॉल रिकॉर्डिंग जिसने पूरे पुलिस महकमे में मचा दिया हड़कंप, जानें क्याें...

Sun, 25 Oct 2020 08:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
1 of 5
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद से कॉल रिकॉर्डिंग वायरल होने का मामला अभी तक चल रहा है। इस बीच शहीद डीएसपी देवेंद्र मिश्र और एक पूर्व डीजीपी के बीच बातचीत की रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है। पहले भी शहीद देवेंद्र मिश्र की कई कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हुई हैं पर इस रिकॉर्डिंग ने एक बार फिर पूरे पुलिस महकमें में हड़कंप मचा दिया है। 

2 of 5
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
वायरल रिकॉर्डिंग में डीएसपी से पूर्व डीजीपी शहर में तैनात एक सीओ का नाम लेकर कहते हैं वो तो लूट रहा होगा। इस पर डीएसपी कहते हैं बहुत। यहीं पर वो सिपाही से सीओ हुए हैं। कानपुर में ही लगातार पोस्टिंग रही है। इसके अलावा बातचीत के दौरान शहर के एक पूर्व एसएसपी पर भ्रष्टचार का आरोप लगाया। इस दौरान पूर्व डीजीपी लखनऊ के एक प्रशासनिक अफसर के बारे में कहते हैं इस अफसर ने पूरा सिस्टम अपने हाथ में ले रखा है। अमर उजाला इस कॉल रिकॉर्डिंग की पुष्टि नहीं करता है।

3 of 5
सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्र (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि शहीद डीएसपी का मोबाइल वारदात के बाद से ही गायब है। पुलिस तीन महीने बाद भी यह पता नहीं कर पाई है कि आखिर रिकॉर्डिंग वायरल कौन कर रहा है। इसके लिए डीआईजी ने सर्विलांस टीम को लगाया है। मोबाइल के आईएमईआई नंबर को ट्रेस कर सर्विलांस टीम ने मोबाइल तक पहुंचने की जद्दोजहद शुरू कर दी है। जिसके पास मोबाइल होगा, उस पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
 

4 of 5
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
अभी तक जो दर्जनों रिकॉर्डिंग वायरल हुई हैं, उनमें डीएसपी की तत्कालीन एसएसपी, तत्कालीन एसओ चौबेपुर, एसपी ग्रामीण, एक पूर्व डीजीपी, जय बाजपेई की हैं। अभी भी रिकॉर्डिंग वायरल हो रही हैं। पुलिस अफसरों को शक है कि सोची समझी साजिश के तहत रिकॉर्डिंग वायरल की जा रही हैं। रिकॉर्डिंग का शोर शासन तक है, क्योंकि इसमें एक बड़े प्रशासनिक अफसर, पुलिस अफसरों तक का जिक्र है। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि गायब मोबाइल की तलाश शुरू कर दी गई है।

 
विज्ञापन

5 of 5
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
कहीं ऐसा तो नहीं
ऐसी रिकॉर्डिंग वायरल हो रही हैं, जिनसे किसी न किसी का लाभ है। वहीं किसी न किसी की छवि खराब हो रही है। आशंका ये भी है कि कहीं किसी ने मोबाइल से रिकॉर्डिंग का डाटा ट्रांसफर तो नहीं कर लिया। इसमें कुछ पुलिसकर्मियों पर भी शक है।
Next
AU ऐप में पढ़ें