फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगपति विक्रम कोठारी की संपत्तियां रोक हटने के बाद ही नीलाम हो सकेंगी

Sat, 08 Dec 2018 04:31 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- कोठारी की संपत्तियों की बिक्री पर प्रवर्तन निदेशालय ने लगा रखी है रोक 
- हाईकोर्ट ने सीबीआई से कहा है, संपत्तियों की बिक्री की व्यवस्था कराएं 

 
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
उद्योगपति विक्रम कोठारी की कानपुर के तिलक नगर स्थित कोठी पर बैंक का कब्जा भले ही हो गया हो लेकिन इसकी बिक्री फिलहाल नहीं हो सकती। संपत्तियों की नीलामी पर प्रवर्तन निदेशालय ने रोक लगा रखी है। यह रोक लगे नौ माह से ज्यादा वक्त हो गया है।
विज्ञापन

2 of 6
डेमो पिक
रोक हटने के बाद ही संपत्तियां नीलाम हो सकेंगी। बैंकों के रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में रोक हटाने संबंधी याचिका दायर की है, लेकिन अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं आया है।  
विज्ञापन

3 of 6
डेमो पिक
दरअसल इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सीबीआई से कहा है कि इस प्रकरण में गबन किए हुए धन की वापसी कराना सुनिश्चित करें।

4 of 6
डेमो पिक
बैंक धोखाधड़ी मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की जांच की वजह से संपत्तियों की नीलामी नहीं हो पा रही है। 30 मई 2018 को प्रवर्तन निदेशालय ने नीलामी योग्य संपत्तियों को अपने कब्जे में ले लिया था। 
विज्ञापन

5 of 6
डेमो पिक
यह है मामला
उद्यमी विक्रम कोठारी पर सात बैंकों का 3695 करोड़ रुपये कर्ज बकाया है। विभिन्न बैंकों में इनके लोन खाते एनपीए (नॉन परफार्मिंग एसेट) हो गए। गुमटी नंबर-5 स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय ने 16 फरवरी को विक्रम कोठारी के खिलाफ धोखाधड़ी और बैंकिंग फ्रॉड की शिकायत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक
18 फरवरी को सीबीआई ने विक्रम कोठारी, पत्नी साधना और बेटे राहुल समेत अज्ञात बैंक अफसरों और अन्य लोगों को आरोपी बनाकर एफआईआर दर्ज करते हुए इनके ठिकानों पर छापा मारा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें