फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न तो कोहरा, न ही कोई खतरे की आशंका तो फिर 'कैसे पलटी मालगाड़ी' ?, घटना की जांच में जुटी खुफिया

Sat, 08 Dec 2018 03:30 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
डेमो पिक
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में शनिवार तड़के हुए रेल हादसे की जांच बड़े स्तर से शुरू हो गई है। कोहरा नहीं था न ही कोई खतरे की आशंका थी तो फिर रेलगाड़ी के डिब्बे आखिर पटरी से उतरे कैसे इसकी जांच खुफिया तरीके से कराई जा रही है।
विज्ञापन

2 of 7
डेमो पिक
हालांकि आतंकी साजिश को लेकर अभी तक पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। जिस जगह पर मालगाड़ी पलटी वहां से कुछ ही मिनट बाद यात्रियों से भरी ट्रेन गुजरने वाली थी।
विज्ञापन

3 of 7
डेमो पिक
फर्रुखाबाद से कानपुर जा रही मालगाड़ी कमालगंज स्टेशन से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर राजेपुर गांव के पास तेज आवाज के साथ पटरी से सुबह 6.15 बजे उतर गई।

4 of 7
डेमो पिक
इससे कुछ डिब्बे पलटने से पटरी उखड़ गई। इस दुर्घटना में गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। गार्ड को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

5 of 7
डेमो पिक
मालगाड़ी में पीछे के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। डिब्बो में नमक भरा है। माल गाड़ी के आगे के डिब्बे सुरक्षित हैं। आगे का भाग करीब तीन किलोमीटर दूर रजीपुर के पास खड़ा है। इस दुर्घटना में लगभग 500 मीटर तक पटरी उखड़ गई है।
विज्ञापन

6 of 7
डेमो पिक
इससे दोनों तरफ की ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया है। कानपुर की ओर जाने वाली पैसेंजर गाड़ियों को रोक दिया गया है। कॉमर्शियल इंस्पेक्टर अवध बिहारी मौके पर जांच-पड़ताल के लिए पहुंच चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेमो पिक
यह घटना आखिर किस वजह से हुई है इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। सुबह दस बजे तक फर्रुखाबाद-कानपुर रूट सही होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें