फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास दुबे: शहीद पुलिसकर्मियों की पीएम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, सभी को सटा के मारी गईं आठ से दस गोलियां

Tue, 06 Oct 2020 01:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
विकास दुबे न्यूज: शहीद पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : amar ujala
दहशतगर्द विकास दुबे और उसके गुर्गों ने पुलिसकर्मियों को असलहे सटाकर गोलियां मारी थीं। पुलिस की दाखिल चार्जशीट में इसका खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक रिपोर्ट में इसका जिक्र है। कुछ पुलिसकर्मियों को एक दो गोलियां सिर्फ दूर से मारीं गई थीं।
विज्ञापन

2 of 5
विकास दुबे न्यूज - फोटो : अमर उजाला
साफ है कि बदमाशों ने पुलिसकर्मियों को किसी तरह बचने का मौका नहीं दिया। बिकरू कांड में डीएसपी देवेंद्र मिश्र, एसओ महेश यादव समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। किसी को आठ तो किसी को दस गोलियां मारीं गई थीं। चार्जशीट में स्पष्ट है कि इन सभी को नजदीक से गोलियां मारीं गईं।

 
विज्ञापन

3 of 5
विकास दुबे न्यूज - फोटो : अमर उजाला
इसलिए रिपोर्ट में ब्लैकनिंग (बारूद के काले निशान) की पुष्टि हुई। रिपोर्ट से यह भी पता चला कि गोलियां राइफल, सेमी ऑटोमैटिक राइफल, डबल बैरल, सिंगल बैरल बंदूक, तमंचा और देसी पिस्टलों से मारीं गईं। पुलिस के सरकारी असलहों से किसी को भी गोली मारने की पुष्टि नहीं हुई। 

 

4 of 5
विकास दुबे न्यूज - फोटो : अमर उजाला
लूटे असलहे, तब मारी गोली
बिकरू कांड की जांच में शामिल एक पुलिस अफसर ने बताया कि ऐसी भी जानकारी मिली है कि दो तीन पुलिसकर्मियों को विकास और उसके साथियों ने पकड़ लिया था। उन सभी से असलहे छीनकर एक लाइन में वहीं खड़ा किया और एक-एक कर इन सभी को मार दिया। यही वजह है कि विकास के घर के दाईं तरफ सामने एक ही जगह पर चार पुलिसकर्मियों के शव पड़े मिले थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विकास दुबे न्यूज - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बिकरू कांड में पुलिस ने 89 दिन बाद गुरुवार को माती कोर्ट में 36 आरोपियों के खिलाफ करीब 1700 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है। दो आरोपी अभी फरार हैं। विकास दुबे समेत छह बदमाश मारे जा चुके हैं। चार्जशीट के मुताबिक  घटना को साजिश के तहत अंजाम दिया गया। दहशतगर्द विकास को पुलिसकर्मियों ने तहरीर पहुंचने से लेकर दबिश रवाना होने तक की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें