फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विकास दुबे की जिस जेसीबी ने पुलिस का रास्ता रोका उसी से तोड़ा गया किलेनुमा घर, देखें तस्वीरें

Sat, 04 Jul 2020 06:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
विकास दुबे का घर पुलिस ने किया तहस नहस - फोटो : amar ujala
कानपुर के चौबेपुर में हुई मुठभेड़ में शहीद पुलिस कर्मियों की शहादत का बदला लेने के लिए कानपुर प्रशासन ने कुख्यात अपराधी विकास दुबे के घर को चंद मिनटों में ही तहस नहस कर दिया। विकास के घर को उसी जेसीबी से तोड़ा गया जिसने गुरुवार रात को पुलिस की गाड़ियों का रास्ता रोका था। 

 
विज्ञापन

2 of 5
जेसीबी से तोड़ा गया घर - फोटो : amar ujala
पुलिस ने लग्जरी कारों को भी नष्ट कर दिया है। बता दें कि गुरुवार देर रात विकास दुबे को पकड़ने गई टीम पर बिकरू गांव में बदमाशों ने चारों ओर से घेर कर हमला कर दिया था। जिसमें एक सीओ सहित आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए। सीएम योगी ने इस मामले में अपराधियों पर जल्द कार्रवाई के आदेश दिए है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
कारों को किया गया चकनाचूर - फोटो : amar ujala
यूपी मोस्ट वांटेड विकास ने अपराध के सहारे साम्राज्य खड़ा कर रखा है। गांव में सिक्योरिटी से लैस किले की तरह मकान है। जेल की तरह दीवारें हैं। जिन्हें अब गिराया जा रहा है। इन पर कांटेदार तारों से घेराव है। व्यवस्था ऐसी कि परिंदा भी पर मारे तो विकास को इसकी खबर हो जाए। दंभ में चूर विकास लोगों से कहता रहा है कि पंडितजी के गांव में सिर्फ सेना ही घुस सकती है। 

 

4 of 5
पुलिस ने एक एक दीवार तुड़वाई - फोटो : amar ujala
विकास ने कानपुर के अलावा कई अन्य शहरों में करोड़ों की जमीनें कब्जा की हैं। अरबों की संपत्ति बनाई है। गांव के मकान में 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। दीवारों की ऊंचाई तीस से चालीस फीट है। इन पर कटीले तारों की घेरेबंदी से यहां किसी का दाखिल होना आसान नहीं। अगर कोई दाखिल हो भी जाए तो उसका पकड़ा जाना तय है। उसके पास लग्जरी कारें हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टूट गया विकास का किला - फोटो : amar ujala
घर में लाखों के फर्नीचर व लग्जरी इलेक्ट्रॉनिक के सामान हैं। कुल मिलाकर वह गांव में लग्जरी लाइफ जीता आया है। विकास को पकड़ने के लिए पूरे प्रदेश में पचास से अधिक टीमें पिछले 36 घंटों से लगातार छापेमारी कर रही हैं। विकास के करीबियों से पूछताछ की जा रही है। प्रदेश की सीमाओं को सील कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें