फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर एनकाउंटर: यूपी मोस्ट वांटेड विकास दुबे की कॉल डिटेल आई सामने, मिले ये नाम, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 04 Jul 2020 06:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में आठ जवानों को अपनी जान गंवानी पड़ी। घटना की जांच यूपी एसटीएफ कर रही है। एसटीएफ सहित पचास से अधिक टीमें कुख्यात अपराधी विकास दुबे और उसके साथियों की तलाश में जुटी हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
विकास दुबे - फोटो : amar ujala
इन सब के बाद विकास के फोन से मिली काल डिटेल ने सबको चौंका दिया है। विकास के फोन में कुछ पुलिस वालों के नंबर भी मिले हैं। एसटीएफ इन सभी पुलिस वालों से पूछताछ कर रही है जिनके नंबर विकास के फोन में प्राप्त हुए है।

 
विज्ञापन

3 of 5
आठ पुलिसकर्मी हुए शहीद - फोटो : amar ujala
घटना से 24 घंटे पहले भी विकास की एक दरोगा से बात हुई थी। जिसके बाद यह शक गहराने लगा है कि विकास को पुलिस के आने की खबर कैसे लग गई। पुलिस टीम में ही विकास का कोई खबरी था जो हर पल की जानकारी विकास तक पहुंचा रहा था। 

 

4 of 5
अधिकारियों ने विकास दुबे के घर का हर कोना छाना - फोटो : amar ujala
विकास को पकड़ने के लिए पूरे प्रदेश में छापेमारी चल रही है। पुलिस विकास दुबे के करीबियों पर शिकंजा कस रही है। विकास का कारोबार आसपास के प्रदेशों में भी फैला हुआ है। विकास को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस अन्य राज्यों की भी मदद ले रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पचास से अधिक टीमें कर रहीं जांच - फोटो : amar ujala
सीएम योगी ने डीजीपी से पहले ही कह दिया है कि जबतक ऑपरेशन विकास दुबे खत्म नहीं हो जाता लखनऊ आने की जरूरत नहीं है। ऐसे में पुलिस हर उस जगह पर विकास की तलाश कर रही है जहां विकास का आना जाना था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें