फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Dubey: विकास दुबे के कई खूंखार साथी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर, एनसीआर में मिली आखिरी लोकेशन

Fri, 31 Jul 2020 05:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
विकास दुबे: एनसीआर में मिली विकास साथियों की आखिरी लोकेशन - फोटो : amar ujala

बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे और उसके पांच साथियों को तो यूपी एसटीएफ ने मार गिराया पर उसके कुछ खूंखार साथी अब भी फरार हैं। वहीं कुछ साथी कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में घूम रहे हैं। ऐसे में विकास के कुछ करीबी बदमाशों की आखिरी लोकेशन एनसीआर में मिली है।

 

विज्ञापन

2 of 6
विकास दुबे: लगाए गए पोस्टर - फोटो : amar ujala
विकास का भाई दीपू दुबे, राजाराम उर्फ प्रेम कुमार, शिव तिवारी, विष्णुपाल यादव उर्फ जिलेदार, राम सिंह, रामू बाजपेई, हीरू दुबे, बउअन शुक्ला, शिवम दुबे और बाल गोविंद फरार चल रहे हैं। शिवम दुबे की जगह दूसरे शिवम को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। इसका नाम बाद में एफआईआर में शामिल किया गया था। पुलिस ने गोपाल के भाई गोविंद का नाम भी जांच में शामिल कर लिया है।

 
विज्ञापन

3 of 6
विकास दुबे: बदमाशों को पकड़ने गई एनसीआर गई पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उसकी भी तलाश जारी है। बिकरू में 2 जुलाई की रात पुलिस पर हमले के फरार आरोपियों की लोकेशन एनसीआर में मिली है। एसटीएफ और पुलिस की टीमें पहुंच गई हैं। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में छापेमारी की गई है लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। अपराधियों के लगातार ठिकाना बदलने से दिक्कतें आ रही हैं। घटना में नामजद विकास दुबे का भाई दीपू दुबे समेत 10 अपराधी फरार चल रहे हैं।

 

4 of 6
विकास दुबे: पुलिस ने विकास के खूंखार साथियों पोस्टर लगाए - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इनके पोस्टर जारी किए हैं और सभी पर इनाम घोषित कर रखा है। एसटीएफ और पुलिस की टीम लगातार आरोपियों की निगरानी कर रही है। सर्विलांस सेल को इनकी लोकेशन एनसीआर में मिली। कभी गाजियाबाद तो कभी नोएडा में लोकेशन मिली। कुछ दिल्ली भी चले गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी एक स्थान पर ज्यादा वक्त नहीं ठहर रहे हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
विकास दुबे: बिकरू गांव में विकास ने खेला खूनी खेल - फोटो : amar ujala
इससे सटीक लोकेशन नहीं मिल पा रही है। एनसीआर में लोकेशन मिलने के बाद एसटीएफ और पुलिस टीम भेजी गई है। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एसटीएफ और पुलिस ने दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की है। अभी सफलता नहीं मिली है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विकास दुबे: खूंखार आरोपी की तलाश में पुलिस - फोटो : amar ujala
विकास के सभी फरार साथियों की लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस का दबाव लगातार बना हुआ है। भागते फिर रहे कई आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने की कोशिश कर रहे हैं। फरार आरोपियों के कुछ के रिश्तेदार और कुछ के करीबी आत्मसमर्पण कराने के प्रयास में हैं। पुलिस इस सूचना पर भी काम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें