फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

कानपुर एनकाउंटर: पुलिस को मिली कॉल रिकार्डिंग से हुआ खुलासा, थानेदार विकास से बोला- आज आर-पार कर दो वरना...

Thu, 09 Jul 2020 09:25 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
1 of 8
vikas dubey news - फोटो : amar ujala
चौबेपुर थाने के एसओ, दरोगा और कुछ सिपाहियों की विभाग से गद्दारी की वजह से ही सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। पुलिस को मिली कॉल रिकार्डिंग से यह स्पष्ट हो गया है कि बिकरू गांव में दो जुलाई की रात पुलिस के दबिश देने की सूचना पहले ही विकास दुबे को दे दी गई थी।

2 of 8
विकास दुबे (काले कोट में) - फोटो : amar ujala
सबसे पहले हलका इंचार्ज रहे दरोगा केके शर्मा ने विकास को फोन कर दबिश की सूचना दी। इसके बाद विकास ने एक सिपाही से बात की और कहा कि आने दो सभी को मार दूंगा। यह बात सिपाही ने थानेदार रहे विनय तिवारी को बताई लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

3 of 8
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
इसके बाद खुद फोन पर विकास से कहा कि आज आरपार कर दो, सीओ आ रहे हैं, वरना तुम्हारा एनकाउंटर हो जाएगा। इसके बाद ही विकास दुबे ने यह खूनी खेल खेला। कॉल रिकार्डिंग के आधार पर एक पुलिस अफसर ने बताया कि दो जुलाई की रात दरोगा केके शर्मा ने विकास को फोन किया।

4 of 8
एडीजी एलओ और विकास दुबे एवं हमले में शहीद पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
उसे बताया कि तुम्हारे खिलाफ सीओ बिल्हौर देवेंद्र कुमार मिश्र के आदेश पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। सीओ साहब खुद तीन-चार थानों की फोर्स लेकर दबिश डालने वाले हैं। इस बीच विकास की दरोगा से कई बार बातचीत हुई।

5 of 8
kanpur encounter news - फोटो : amar ujala
दरोगा ने विनय तिवारी से विकास की बात कराई। तब विनय ने कहा कि आरपार कर दो, वरना मारे जाओगे। इसके बाद विकास ने पूरी साजिश रची। रास्ते में जेसीबी लगवाई और गुर्गों को बुलाकर असलहे एकत्र किए और दबिश पड़ते ही पुलिस पर चारों तरफ से हमला बोल दिया। 
विज्ञापन

6 of 8
विकास दुबे ने खेला खूनी खेल - फोटो : amar ujala
सिपाही से बोला था...आने दो आज मार ही दूंगा
पुलिस की जांच में पता चला कि सिपाही राजीव चौधरी को विकास ने कई बार कॉल किया। तीन-चार मिस्ड कॉल के बाद उसने कॉल रिसीव की। तब उसने सिपाही से कहा कि मेरे घर पर दबिश डाल एनकाउंटर की तैयारी है। सिपाही ने कुछ बोलना चाहा तो विकास ने कहा कि आने दो आज मार ही दूंगा।

7 of 8
कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मी शहीद - फोटो : अमर उजासा
सिपाही ने थानेदार को बताया पर कुछ नहीं किया
सिपाही राजीव ने विकास की धमकी भरे कॉल की जानकारी एसओ रहे विनय तिवारी को दी थी। मगर विनय पहले से ही विकास की साजिश में शामिल हो चुका था। इसलिए उसने किसी आला अधिकारी को भी नहीं बताया और न ही दबिश डालने से मना किया।
विज्ञापन

8 of 8
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
खुद नहीं गया दरोगा
राहुल तिवारी ने जो केस दर्ज कराया है, उसका विवेचक आरोपी केके शर्मा ही है। विकास को पकड़ने की जिम्मेदारी भी उसी की थी। पुलिस के मुताबिक केके शर्मा दबिश में गया ही नहीं। कुछ दूर जाने के बाद लौट आया। वहीं एसओ मौके तक तो गया लेकिन दूर खड़ा होकर सारा मंजर देखता रहा और लौट आया।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें