बिकरू कांड में पुलिस द्वारा कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने के बाद एक और कॉल रिकार्डिंग वायरल हुई है जिसमें शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा और एसओ बिल्हौर के बीच बातचीत है। इसमें यह साफ जाहिर हो रहा है कि शहीद सीओ चौबेपुर एसओ विनय तिवारी के साथ दबिश पर नहीं जाना चाहते थे।
उनको शक था कि विनय तिवारी कहीं नए कप्तान से उनकी शिकायत न कर दे। इसलिए उन्होंने विनय तिवारी के काले चिठ्ठे को एसओ बिल्हौर से साझा किया। उन्होंने कहा कि दबिश पर जा रहा हूं जो होगा देख जाएगा। ये बातचीत विकास दुबे के घर पर दबिश देने के कुछ देर पहले की है।
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
वायरल रिकॉर्डिंग के मुताबिक दबिश देने से ठीक पहले चौबेपुर एसओ विनय तिवारी ने सीओ देवेंद्र मिश्रा को कॉल कर विकास दुबे के घर दबिश देने की बात कही थी। जिसपर उन्होंने शहीद एसओ शिवराजपुर महेश यादव को उसके साथ दबिश पर जाने के लिए कहा था, लेकिन विनय तिवारी ने सीओ की ही मौजूदगी में दबिश देने की बात कही।
जिसपर सीओ ने एसओ बिल्हौर को कॉल किया। उन्होंने एसओ बिल्हौर से कहा कि जब से तिवारी जी चौबेपुर पहुंचे हैं, विकास की हिम्मत बढ़ गई है। एसओ विनय तिवारी वर्दी पहनकर विकास दुबे के पैर छूता है। वो इसलिए मुझे भी दबिश पर ले जाना चाहता है, जिससे वो बाद में विकास से कह सके कि दबिश सीओ ने डलवाई थी। इसलिए उसको मजबूरी में आना पड़ा। उसने पहले ही विकास को सूचना देकर भगा दिया होगा।
विज्ञापन
3 of 5
कानपुर एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
विनय तिवारी बोला था.. अपराधी ही अपराधी की सूचना देता है
वायरल रिकॉर्डिंग में सीओ ने कहा कि मैंने उससे कहा था कि वह बड़ा अपराधी है। उससे संबंध न रखो तो विनय ने कहा था कि साहब अपराधी ही अपराधी की सूचना देता है। हो सकता है कि कोई बड़ा इनामिया ही पकड़वा दे। इसपर उन्होेंने विनय से कहा था कि तुमसे तो बात ही करना गुनाह है।
4 of 5
कानपुर एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
सीओ ने एसओ से कहा आप बताओ क्या करें
वायरल रिकार्डिंग में सीओ ने एसओ बिल्हौर से कहा कि वह दबिश पर साथ ले जाने की जिद कर रहा है, आप बताओ क्या करें। जिसपर एसओ बिल्हौर ने कहा आपको जाने की जरूरत नहीं है। आप थाने में बैठो, एसओ शिवराजपुर और उसे फोर्स संग भेज दें। जरूरत पड़ेगी तो मुझे बताइएगा मैं चला जाउंगा। आप फोन करके पूछिए दबिश गई कि नहीं। इसपर सीओ ने एसओ बिल्हौर से कहा कि मान लो वह एसएसपी से कह दे कि सीओ दबिश पर जाने के लिए मना कर दिए तो। इसपर एसओ ने कहा सर तब तो आप दबिश पर निकल जाइए। जब वह विकास के पैर छूता है तो इतनी तो वफादारी करेगा ही। इस पर सीओ ने कहा कल हम इसकी शिकायत लेकर एसएसपी साहब से मिलेंगे।
एसएसपी ने नहीं की कार्रवाई तो मुख्यालय में की शिकायत
सीओ ने एसओ बिल्हौर से बताया कि उसके सारे कारनामों की शिकायत उन्होंने लिखित में तत्कालीन एसएसपी अनंत देव से की थी। जिसपर एसएसपी ने मामले की जांच सीओ कल्याणपुर को दी थी। बाद में विनय ने एसएसपी से साठगांठ कर आरोपों में क्लीन चिट ले लिया। कानपुर में अधिकारियों द्वारा कार्रवाई न करने पर उन्होंने मुख्यालय में इसकी शिकायत की थी। जिसकी जांच चल रही थी। इसके बाद से विनय उनसे मिलने को कह रहा था, लेकिन वह उससे नहीं मिल रहे थे।
(नोट: ये कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। दावा किया जा रहा है कि इसमें शहीद सीओ देवेंद्र मिश्र और तत्कालीन एसओ बिल्हौर के बीच की बातचीत है। डीएसपी ने एसओ चौबेपुर और तत्कालीन एसएसपी अनंत देव पर आरोप लगाए हैं। अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है। )