बिकरू कांड में आरोपी खुशी तिवारी का पैनल से परीक्षण कराने की मांग को लेकर मंगलवार को होने वाली सुनवाई टल गई। अब सुनवाई 29 अक्तूबर को होगी। पुलिस ने अमर दुबे की पत्नी खुशी को हत्या, हत्या के प्रयास, विस्फोटक अधिनियम जैसी 17 गंभीर धाराओं में आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
2 of 5
अमर दुबे और खुशी
- फोटो : अमर उजाला
नाबालिग होने के चलते मामले की सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड, माती में हो रही है। वह बाराबंकी जिले के बालिका संरक्षण गृह में है। बोर्ड ने उसका मनोवैज्ञानिक परीक्षण कराने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
3 of 5
विकास दुबे के साथ खुशी
- फोटो : अमर उजाला
खुशी के अधिवक्ता ने 13 अक्तूबर को आपत्ति दाखिल कर पैनल से मनोवैज्ञानिक परीक्षण कराने की मांग की थी। इस पर मंगलवार को सुनवाई होनी थी। खुशी के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने बताया कि सुनवाई के लिए खुशी को नहीं बुलवाया गया था।
4 of 5
शादी में डांस करती खुशी
- फोटो : अमर उजाला
ये है बिकरू कांड
दो जुलाई की आधी रात सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा ने विकास दुबे को दबोचने के लिए शिवराजपुर, बिठूर और चौबेपुर थानों की पुलिस के साथ बिकरू गांव में दबिश दी थी।
कुख्यात विकास दुबे गैंग ने सीओ बिल्हौर सहित एसओ शिवराजपुर महेश यादव, एसआई अनूप कुमार, नेबू लाल सहित आरक्षी जितेंद्र, सुल्तान, बबलू और राहुल की हत्या कर दी थी। विकास सहित पूरा गैंग पांडु नदी के गुप्त रास्ते से शिवली की ओर भाग गया था।