kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
विकास के तीन से चार गोलियां मारी गईं
पुलिस ने विकास के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल अभी तक पंचनामा नहीं भरा गया है। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फोरेंसिक टीम के मुताबिक तीन से चार गोलियां विकास को लगी हैं। पोस्टमार्टम में पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगा।
विकास दुबे पुलिस कस्टडी से पिस्टल लूटकर भागने लगा था। पीछा करने पर उसने गोलियां चलाईं। इसमें एसटीएफ के दो सिपाहियों को गोली लगी। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। सड़क दुर्घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
मोहित अग्रवाल, आईजी रेंज, कानपुर