फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Dubey Case: बिकरू कांड: विकास दुबे की पत्नी को बड़ा झटका, ये है वो मामला जिसमें होगी गिरफ्तार!

Fri, 11 Dec 2020 08:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
कानपुर जिले के बिकरू कांड में मारे गए कुख्यात विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। फर्जी आईडी से सिम लेने के आरोप में एफआईआर दर्ज है। उसने कोर्ट से चार्जशीट लगने तक अग्रिम जमानत मांगी थी। उसे खारिज कर दिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 6
विकास दुबे एवं पत्नी रिचा दुबे - फोटो : amar ujala
इसी तरह से विकास के खास रहे गुड्डन त्रिवेदी की पत्नी कंचन को भी अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। गुरुवार को दोनों के प्रार्थना पत्रों में सुनवाई हुई। दोनों आरोपियों को कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। एसआईटी की जांच में सामने आया था कि विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे ने फर्जी आधार कार्ड लगाकर सिम लिया था। 

 
विज्ञापन

3 of 6
विकास दुबे की अस्थियां लेकर जाता बेटा साथ में रिचा दुबे - फोटो : amar ujala
उसका ही इस्तेमाल कर रही हैं। इस पर चौबेपुर पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। इसकी जानकारी पर विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे ने जिला जज से मामले में चार्जशीट लगने तक अग्रिम जमानत मांगी थी। 

 

4 of 6
रिचा दुबे और विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह से विकास के खास गुर्गा गुड्डन त्रिवेदी उर्फ अरविंद की पत्नी कंचन त्रिवेदी पर शिवली कोतवाली में फर्जी शपथ पत्र देने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। उस पर आरोप है कि उसने पति को शस्त्र लाइसेंस दिलाने के लिए आपराधिक इतिहास छिपा शपथ पत्र दिया था। गुड्डन उर्फ अरविंद ने 2008 में रिवाल्वर का लाइसेंस लिया था। 
 
विज्ञापन

5 of 6
विकास दुबे व पत्नी रिचा दुबे - फोटो : अमर उजाला
दोनों आरोपियों ने जिला जज यशवंत कुमार की अदालत में अग्रिम जमानती प्रार्थना पत्र दाखिल किए थे। जिला जज की गैर मौजूदगी में गुरुवार को मामले की सुनवाई अपर जिला सत्र न्यायाधीश प्रथम राममिलन की कोर्ट में हुई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
अदालत ने दोनों आरोपियों के अग्रिम जमानती प्रार्थना पत्र खारिज कर दिए। गुरुवार को जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजू पोरवाल ने बताया कि दोनों गंभीर मामले हैं। इस पर इन्हें अग्रिम जमानत दिए जाने का विरोध किया गया। अदालत ने दोनों के प्रार्थना पत्र खारिज कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें