फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: विकास दुबे की नौकरानी की जमानत अर्जी खारिज, हत्या व साक्ष्य छिपाने समेत गंभीर धाराओं में है आरोपी

Tue, 03 Nov 2020 12:41 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड की आरोपी विकास दुबे की नौकरानी रेखा की जमानत अर्जी पर सोमवार को सुनवाई हुई। बचाव पक्ष की दलीलों से अदालत संतुष्ट नहीं हुई। इससे जमानत अर्जी खारिज कर दी गई। आरोपी रेखा विकास दुबे के पिता की देखभाल करने के साथ घर के काम करती थी।
विज्ञापन

2 of 5
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक घटना के दिन वह घर में मौजूद थी। साथ ही आपराधिक कृत्यों में शामिल रहती थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दो जुलाई को बिकरू में विकास दुबे को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर गोलियां चलाई गई थीं।
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
घटना में सीओ समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे। पुलिस ने कुख्यात विकास दुबे व उसके करीबी साथियों को एनकाउंटर में मार गिराया था। विकास दुबे के घर पर रहने वाली नौकरानी रेखा को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है।

4 of 5
विकास दुबे का एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
वह विकास के पिता की देखभाल करने के साथ उसके घर पर ही रहती थी। घटना के बाद पूछताछ में वह पुलिस को गुमराह करती रही। रेखा पर भी वह सभी आरोप हैं जो विकास दुबे पर हैं। हत्या, हत्या के प्रयास व साक्ष्य छिपाने आदि धाराओं में वह आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है। रेखा के अधिवक्ता ने जमानत अर्जी दाखिल की थी। सोमवार को मामले में सुनवाई हुई। सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रशांत मिश्रा ने बचाव पक्ष के अधिवक्ता की दलीलों का विरोध किया। सुनवाई के बाद अदालत ने जमानत अर्जी खारिज कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें