फर्रुखाबाद सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी को महिला से मारपीट, जबरन घर में घुस कर छेड़छाड़, जानलेवा हमले के आरोप में रविवार रात को शमसाबाद थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें एहतियातन मेरापुर थाने में रखा है। सुरक्षा की दृष्टि से जिले के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
2 of 6
हंगामा कर रही महिलाओं को समझाते अधिकारी
- फोटो : amar ujala
पुलिस सपा नेता के अन्य नामजद साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। जिले में हालात तनावपूर्ण बने हैं। पुलिस की सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं पर भी नजर है। इस सब के बीच सोमवार सुबह करीब 11 बजे जिलाध्यक्ष के परिवार की तमाम महिलाओं ने शमसाबाद थाने का घेराव कर लिया। पुलिस ने थाने का गेट बंद कर लिया। महिलाएं थाने के सामने ही जमी हुई हैं। कुछ युवकों के पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें डंडे फटकार कर खदेड़ दिया है।
विज्ञापन
3 of 6
सपा नेता
- फोटो : amar ujala
बता दें कि सपा जिलाध्यक्ष समेत पांच के खिलाफ एक महिला की तहरीर पर छेड़छाड़ व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। तहरीर में जमीन पर कब्जे को लेकर घर में घुस कर पीटने और अभद्रता का आरोप महिला ने लगाया था। सपा जिलाध्यक्ष व उनके साथियों का बाइक पर असलहे लेकर जाते हुए का वीडियो वायरल हुआ था। एसपी ने सीओ कायमगंज की निगरानी में सपा जिलाध्यक्ष व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को टीम गठित कर दी है।
4 of 6
थाने में हंगामा करती मुस्लिम महिलाएं
- फोटो : amar ujala
शमसाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी डॉ. अनिल मिश्र से 29 अक्तूबर को शिकायत की थी। आरोप लगाया कि मकान के पीछे सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी कुछ भूमाफिया के साथ प्लाटिंग करने की फिराक में हैं। वह उसके मकान के बीच से रास्ता मांग रहे हैं। 28 अक्तूबर की देर रात जिलाध्यक्ष पांच साथियों संग हाथों में असलहे लेकर उनके घर में घुस आए थे।
विज्ञापन
5 of 6
चप्पे चप्पे पर तैनात की गई फोर्स
- फोटो : amar ujala
उनके साथ मारपीट की, विरोध पर तमंचा मुंह में रखकर फायर किया, मगर मिस हो गया। उसके साथ छेड़छाड़ की थी। इस दौरान सपा नेता और उनके साथी असलहे लेकर बाइक से जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है। एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेकर रविवार देर शाम थाने में सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी समेत पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।
थानाध्यक्ष आरके रावत ने बताया कि जिलाध्यक्ष समेत पांच लोगों पर बलवा, मारपीट, छेड़छाड़, जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी डा. अनिल मिश्र ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को कायमगंज सीओ की देखरेख में टीम बना दी गई है। सपा जिलाध्यक्ष के मोबाइल पर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।