फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया पर आपने एक एक वीडियो जरूर देखा होगा जिसमें एक छोटा सा बच्चा कनपुरिया अंदाज में लोटा पनीर बनाना सीखा रहा है। लोटा पनीर क्या है ये आपको वीडियो देखकर पता चल जाएगा लेकिन हम आपको इस छोटे शेफ के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
वासु त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
दुनिया भर में वायरल हो चुके ये ये शेफ दबौली के रहने वाले हैं। नाम वासु त्रिपाठी है। उम्र पांच साल है। सितंबर में छह साल के हो जाएंगे, लेकिन बोलने में इतने माहिर हैं कि बड़े-बड़ों का पसीना छूट जाए। चिंटल्स स्कूल में कक्षा यूकेजी में पढ़ रहे हैं। पिता शांतनु त्रिपाठी कार्डियोलॉजी में लैब टेक्निशियन हैं और मां वर्षा त्रिपाठी गृहिणी हैं।
विज्ञापन
3 of 5
वासु त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
मम्मी और बुआ को बता रहे थे लोटा पनीर बनाना
वायरल वीडियो के पीछे मजेदार किस्सा है। हुआ यूं कि वासु अपने मम्मी, पापा और बुआ के साथ एक रेस्टोरेंट से रात में डिनर करके घर लौट रहे थे। इसी बीच मम्मी और बुआ ने रेस्टोरेंट के पनीर की तारीफ कर दी। यह सुनकर वासु उत्साहित हो गए और दोनों को खुद का स्पेशल पनीर की सब्जी बनाने का तरीका बताने लगे। इसे उन्होंने लोटा पनीर नाम दिया। दबंग और कनपुरिया स्टाइल में वासु को बोलते देख उनकी बुआ ने इसका वीडियो बना लिया और अपने फेसबुक पर डाल दिया। देखते ही देखते पूरी दुनिया में यह वीडियो वायरल हो गया। करीब 10 लाख से अधिक लोग विभिन्न माध्यमों से इस वीडियो को अबतक देख चुके हैं। तमाम टीवी चैनलों में भी वासु की खबर चली।
4 of 5
वासु त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
बलात्कारियों का तुरंत एनकाउंटर हो
आईपीएस अजय पाल शर्मा ने रामपुर में बलात्कार, मर्डर के आरोपी के एनकाउंटर की खबर भी इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। भले ही आरोपी केवल घायल हुआ, लेकिन इसका उदाहरण देकर लोग मांग कर रहे हैं कि बलात्कारियों को ऐसी ही सजा दी जानी चाहिए। इसपर अबतक देशभर के करीब 50 लाख से अधिक लोग फेसबुक, ट्वीटर पर चर्चा कर चुके हैं।
‘मायावती’ का परिवारवाद भी फेमस
अक्सर अखिलेश और मुलायम पर परिवारवाद का आरोप लगाने वाली मायावती भी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मायावती ने अपने भाई को पार्टी का उपाध्यक्ष और भतीजे को नेशनल कोआर्डिनेटर बनाया तो हर कोई इसकी चर्चा करने लगा। लोग मायावती को उनके पुराने भाषण याद दिलाने लगे तो कुछ लोगों ने इसपर तंज कसते हुए मायावती को अवसरवादी बताया।