कानपुर के एक थाने में तैनात महिला सिपाही के साथ उसके पति ने जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसको मारा पीटा। पूरी रात उसे भूखा प्यासा रखा। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
2 of 5
थाने में मौजूद सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान महिला सिपाही ने कार्यवाहक एसएसपी संजीव सुमन को आप बीती सुनाई। महिला सिपाही ने बताया कि 18 जून की रात ड्यूटी खत्म कर के वो घर पहुंची। इसपर पति ने उसपर चरित्रहीनता का आरोप लगाते हुए मारपीट की। उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
3 of 5
कर्नलगंज कोतवाली
- फोटो : अमर उजाला
जब महिला सिपाही ने इसका विरोध किया तो हैवान बने पति ने जान से मारने की धमकी दी। रात भर उसे भूखा प्यासा रखा। 19 जून को वह अपनी ड्यृटी पर गई। महिला सिपाही ने अपने सहकर्मियों और एसएसपी अनंत देव को आपबीती सुनाई।
4 of 5
कर्नलगंज कोतवाली
- फोटो : अमर उजाला
महिला ने बताया जब पति की शिकायत करो तो वह आत्महत्या कर पूरे परिवार को फंसाने की धमकी देता है। एसएसपी के आदेश पर कर्नलगंज पुलिस ने महिला सिपाही के शिक्षक पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने, मारपीट, धमकी और सास- ससुर पर दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज की है।
महिला सिपाही सिविल लाइंस में किराये के मकान में रहती है। उसकी शादी पिछले साल 18 जून को प्रयागराज के बसहा बड़ोखर कोरांव निवासी राकेश सिंह से हुई थी। राकेश सरकारी जूनियर हाईस्कूल विद्यालय में शिक्षक है। थानाप्रभारी ने महिला सिपाही की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।