फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘उत्थान: एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव’, बिजनेस का बेहतरीन आइडिया है तो जीतें लाखों के इनाम

Mon, 29 Oct 2018 07:50 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

www.theuththaanconclave.in या goo.gl/u9Fv1H  पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
कानपुर: आपके पास बिजनेस का बेहतरीन आइडिया है तो जीत सकते हैं लाखों के इनाम। इसके लिए 16 नवंबर को हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में होने वाले ‘उत्थान : एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव’ में आपको विशेषज्ञों के सामने अपना आइडिया रखना होगा। टॉप-5 आइडिया को पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए www.theuththaanconclave.in या goo.gl/u9Fv1H  पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 31 अक्तूबर तक रजिस्ट्रेशन कराने वालों को छूट दी जाएगी। इसके बाद 15 नवंबर तक छात्रों को 200 के बजाय 300 रुपये और अन्य कैटेगरी में 800 के बजाय 1000 रुपये देने होंगे। यह कॉन्क्लेव अमर उजाला, टाई यूपी, एसबीईआरटीसी आईआईटी की पहल ‘उत्थान : अ-स्टार्टअप निर्माण’ के तहत किया जा रहा है। एचबीटीयू इसका सह प्रायोजक है।

 
विज्ञापन

2 of 6
डेमो पिक
इन कैटेगरी में शामिल होने का मौका
- स्टूडेंट कैटेगरी 
- डेलीगेट्स कैटेगरी (आम आदमी के लिए) 
- स्टार्टअप पिच (जिनकी स्टार्टअप कंपनियां चल रही हों) 
- बिजनेस प्लान कॉम्पिटीशन (छात्रों के लिए) 

 
विज्ञापन

3 of 6
डेमो पिक
स्टार्टअप कंपनियों को दस करोड़ तक फंड पाने का मौका
इस कॉन्क्लेव में एशिया की सबसे बड़ी निवेशक कंपनी वेंचर कैटेलिस्ट के प्रेसिडेंट और को-फाउंडर डॉ. अपूर्व रंजन शर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर विनायकनाथ भी शामिल होंगे। दोनों इस कॉन्क्लेव में शामिल होने वाली स्टार्टअप कंपनियों का प्रजेंटेशन भी देखेंगे और सर्वश्रेष्ठ कंपनियों को 10 करोड़ रुपये का फंड भी देंगे। 

 

4 of 6
डेमो पिक
इन मुद्दों पर होगा संवाद 
- स्मार्ट सिटी
- भविष्य का यातायात प्रबंधन और तकनीक
- उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप की संभावनाएं और सरकार की नीतियां
- स्वास्थ्य प्रबंधन एंड वेस्ट मैनेजमेंट
 
विज्ञापन

5 of 6
डेमो पिक
कैबिनेट मंत्री सतीश महाना से पूछिए सवाल
कॉन्क्लेव में फेस टू फेस कार्यक्रम भी होगा। इसमें कैबिनेट मंत्री सतीश महाना उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप की संभावनाओं और सरकारी योजनाओं पर संवाद करेंगे। इस दौरान आप उनसे सीधे सवाल भी पूछ सकते हैं। इसके अलावा देश और दुनिया की कई बड़ी हस्तियां भी संवाद करेंगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक
विशेषज्ञ बताएंगे कैसे बनाएं आइडिया
देश और दुनिया के कई बड़े विशेषज्ञों की तरफ से कार्यशाला भी होगी। इसमें स्टार्टअप शुरू करने के लिए आइडिया जनरेट करने का तरीका बताएंगे। इसके अलावा कंपनी शुरू करने, टीम तैयार करने, प्रबंधन की जानकारी भी देंगे। स्टार्टअप इंवेस्टर्स भी शामिल होंगे और फंड जुटाने का तरीका बताएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें