फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कांग्रेस जिलाध्यक्ष को जूतों से पीटने वाली युवतियों ने बताया, वो फोन पर करता था घिनौनी बातें

Wed, 04 Nov 2020 08:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
1 of 5
कांग्रेस जिलाध्यक्ष को युवतियों ने सरेराह पीटा था - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के जालौन में छेड़छाड़ और फोन पर अश्लील बातें करने का आरोप लगाकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पीटने के मामले में दोनों लड़कियों ने पुलिस को कॉल रिकॉर्डिंग सौंपी है। युवतियों ने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष काफी दिनों से उनके साथ छेड़छाड़ के साथ ही फोन कर अश्लील बातेें करता था। वह अकेले में मिलने के लिए भी बुलाता था
 
विज्ञापन

2 of 5
कांग्रेस जिलाध्यक्ष को जूतों से पीटती युवतियां - फोटो : amar ujala
पुलिस से शिकायत करने की बात कहने पर धमकी भी दी। बता दें, रविवार की दोपहर रेलवे स्टेशन के पास दो युवतियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा को मिलने के लिए बुलाया और जूताें से पिटाई कर दी थी। इस बीच एक युवती ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया था। युवतियों की तहरीर पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर जिलाध्यक्ष को थाने में बैठा लिया गया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
छेड़खानी, फोन पर अश्लील बातें करने का आरोप - फोटो : amar ujala
एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने जांच सीओ सिटी और महिला थाना प्रभारी को सौंपी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा को दो युवतियों ने दोपहर 12 बजे के आसपास रेलवे स्टेशन के पास मिलने को बुलाया था। अनुज मिश्रा जैसे ही रेलवे स्टेशन पर पहुंचे दोनों युवतियों ने चप्पलों और थप्पड़ों से पिटाई शुरू कर दी थी। जिलाध्यक्ष ने कई बार युवतियों के पैर पकड़ कर माफी मांगी, लेकिन वह पीटतीं रहीं।

 

4 of 5
लगाया छेड़खानी, फोन पर अश्लील बातें करने का आरोप - फोटो : amar ujala
एक युवती ने पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर शाम चार बजे के आसपास वायरल कर दिया। युवतियों ने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष काफी दिनों से उनके साथ छेड़छाड़ करने के साथ फोन कर अश्लील बातेें कर रहा था। अकेले में मिलने के लिए भी बुलाता था।। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कांग्रेस जिलाध्यक्ष को जूतों से पीटने वाली युवतियां - फोटो : amar ujala
उधर, अनुज मिश्रा ने उधारी का पैसा मांगने पर साजिश के तहत मारपीट की बात कही थी। अनुज ने बताया कि उनकी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से मकान के निर्माण के लिए युवतियों ने ईंट व गिट्टी ली थी। पैसे मांगने के लिए फोन किया तो स्टेशन रोड पर युवतियों ने बुलाया था। कोतवाल ने बताया कि युवतियों ने जिलाध्यक्ष जो आरोप लगाए हैं इसकी सच्चाई जानने के लिए युवतियों की काॅल डिटेल निकाली जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें