फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फ्लैट में बहन के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो कर दी बैंककर्मी की हत्या, प्रेमिका ने धोए थे खून के धब्बे

Wed, 15 Sep 2021 03:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
बैंक कर्मी विशाल अग्रवाल (मृतक) - फोटो : amar ujala
बैंक कर्मी विशाल अग्रवाल (26) हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर किशोरी (मृतक की प्रेमिका) समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना को फीलखाना स्थित एक फ्लैट में अंजाम दिया गया था। विशाल को अपनी चचेरी बहन के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर युवक ने लोहे की सरिया से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। उसके बाद उन्नाव निवासी दोस्त के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगाया था। विशाल की प्रेमिका ने फ्लैट में फैले खून को पानी से धोया था। फोरेंसिक जांच में फर्श पर खून की पुष्टि हुई। नौबस्ता की संजय नगर कालोनी निवासी विशाल अग्रवाल एचडीएफसी बैंक की सिविल लाइंस शाखा में इंश्योरेंस सेक्शन में काम करता था। सात सितंबर की रात वह लापता हुआ था। 10 सितंबर को उन्नाव के दही थाना क्षेत्र में शारदा नहर के पास एक केमिकल ड्रम में विशाल की लाश मिली थी। एडीसीपी साउथ डॉ. अनिल कुमार के मुताबिक विशाल की एक सहकर्मी व प्रेमिका फीलखाना स्थित फ्लैट में रहती है।

 
विज्ञापन

2 of 5
बदहवास परिजन - फोटो : amar ujala
दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा 
वह अक्सर उससे मिलने जाता था। बगल वाले फ्लैट में सत्यम नाम का शख्स रहता है। उसके घर पर उसकी नाबालिग चचेरी बहन आती रहती थी। उससे भी विशाल के संबंध हो गए थे। वारदात की रात विशाल किशोरी से मिलने पहुंचा था। दोनों फ्लैट के भीतर आपत्तिजनक हालत में थे तभी सत्यम वहां पहुंच गया। सत्यम ने लोहे की सरिया से ताबड़तोड़ वार कर विशाल की हत्या कर दी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारे - फोटो : amar ujala
दिन दहाड़े शव को स्कूटी से ले जाकर ठिकाने लगाया 
सत्यम फ्लैट में अकेले ही रहता है। उसके माता-पिता नहीं हैं। वह पानी की बोतल सप्लाई करने का काम करता है। पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद सत्यम ने उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र निवासी दोस्त श्रवण कुमार को फोन कर फ्लैट पर बुलाया। आठ सितंबर की सुबह करीब 11 बजे दोनों ने कोपरगंज से एक केमिकल ड्रम खरीदा। इसी ड्रम में विशाल के शव को भरा।

 

4 of 5
पुलिस किया घटना का खुलासा - फोटो : amar ujala
ड्रम में भरकर फेंकी थी लाश
ड्रम सील किया और फिर उसी की स्कूटी से दोनों शव उन्नाव की शारदा नहर के पास लेकर पहुंचे। यहीं पर ड्रम फेंक कर फरार हो गए। ये पूरा काम दिनदहाड़े किया। जिससे किसी को शक न हो।  पुलिस ने मुरे कंपनी से कैंट, नये पुल, शुक्लागंज होते हुए उन्नाव तक के रास्ते के कई सीसीटीवी फुटेज जुटाए। जिसमें आरोपी स्कूटी पर ड्रम लादे जाते दिखाई दे रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्लास्टिक की टंकी में फेंका युवक का शव - फोटो : amar ujala
खून से सने कपड़े भी मिले
पुलिस ने इन फुटेज को साक्ष्य के तौर पर जांच में शामिल किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने शारदा नहर में ही विशाल का मोबाइल फेंक दिया था। सत्यम ने खून से सने अपने कपड़े व विशाल का पर्स नगर निगम की कूड़ा गाड़ी में फेंका था। विशाल की स्कूटी के साथ पुलिस ने फ्लैट से उसका लैपटॉप बरामद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें