कानपुर में फरवरी के पहले सप्ताह में 52 वर्ष बाद मंगलवार को इतनी गर्मी रही। अधिकतम पारा 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार यह तापमान आज के निर्धारित सामान्य तापमान से 8.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है।
इसी तरह रात के तापमान में भी 3 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम पारा 11.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य निर्धारित तापमान से भी 2.1 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार उनके यहां अभी तक मौसम को जो भी डाटा उपलब्ध है, वह 1971 तक का है।
इन पूरे वर्षों में 10 फरवरी के बीच कभी दिन का तापमान इतना नहीं हुआ है। वर्ष 2011 में आज की तारीख में दिन का तापमान इसके करीब पहुंचा था। उन्होंने बताया कि फरवरी में हमेशा अधिकतम पारा 30 से ऊपर 19 से लेकर 28 फरवरी के बीच ही रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है कि गर्मी तेज पड़ना शुरू हो गई है।