फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस के हैरतअंगेज कारनामों के चार वीडियो वायरल, क्या थाने के अंदर होता है नशे का कारोबार

Sun, 01 Sep 2019 03:55 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 6
सिपाही के हाथ में पीली पॉलिथीन में नशे का सामान और सफेद पुड़िया देता युवक - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव में अक्सर चर्चा रहने वाली गंगाघाट थाना पुलिस एक बार फिर सुर्खियों में है। थाना परिसर के चार ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं, जो पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। वायरल वीडियो में थाने के मुंशियाना में खुलेआम रुपयों की वसूली नजर आ रही है।

 
विज्ञापन

2 of 6
थाने में कुछ ऐसे होता है रुपये का लेनदेन - फोटो : अमर उजाला
एक व्यक्ति को पट्टे से पीटते और थाने के मालखाने से नशीले पदार्थ की पुड़िया बाहरी व्यक्ति को देते दिख रहा है। वायरल हुए इन वीडियो ने विभाग में खलबली मचा दी है। गंगाघाट एसओ श्याम कुमार पाल ने बताया कि वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में है। वीडियो दो तीन पुराना है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 6
रूपये लेता मुंशी - फोटो : अमर उजाला
वायरल वीडियो थाने के मालखाने का है। यहां कुर्सी पर बैठे एक पुलिस कर्मी के हाथ में लाल पॉलिथीन है। आसपास कुछ और पुलिस कर्मी बैठे हैं। एक नीली टीशर्ट और गले में सफेद अंगौछा डाले युवक पुलिस कर्मी से पॉलिथीन मांग रहा है। पुलिस कर्मी गांजा लेकर बाद में प्रचार कर देने की बात कह कर पुड़िया देने से इनकार कर देता है। बाहरी व्यक्ति पॉलिथीन की तरफ हाथ बढ़ाते हुए बार-बार मांग करता है। जिद करने पर पुलिस कर्मी पॉलिथीन से एक पुड़िया उसे निकाल कर दे दी।


 

4 of 6
पीली पॉलिथीन युवक को देता हुआ सिपाही - फोटो : अमर उजाला
वीडियो में थाने के मुंशियाना में तीन पुलिस कर्मी बैठे दिख रहे हैं। इनमें एक सादी वर्दी में है। एक बाहरी युवक भी इन्हीं पुलिस कर्मियों के साथ बैठा है। यह बाहरी युवक सादी वर्दी में बैठे पुलिस कर्मी को रुपये गिनकर दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह रुपये एक प्रार्थनापत्र पर रिपोर्ट दर्ज करने के बदले मांगे गए।


 
विज्ञापन

5 of 6
पुलिस का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
यह वीडियो भी थाने के मुंशियाना का है। यहां पीठ पर एक काले रंग की बैग टांगे युवक मुंशियाना पहुंचा और पीछे की जेब से कुछ रुपये निकालकर यहां बैठे पुलिस कर्मी को देता है। बताया जा रहा है कि यह रुपये एक रिपोर्ट पर मुहर लगाने के लिए मांगे गए हैं। पुलिस वाला चुपचाप रुपये लेकर रख लेता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घूस लेते वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
चौथा वीडियो भी थाने के मुंशियाना का है। इसमें हाथ में पट्टा लेकर एक पुलिस कर्मी बेरहमी से किसी मामले में पकड़कर लाए गए युवक की पिटाई कर रहा है। वह उससे पूछताछ भी करता है। एसपी एमपी वर्मा ने बताया कि अभी तक वीडियो उनके पास नहीं पहुंचा है। वह वीडियो की जांच कराएंगे। संबंधित पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें