फतेहपुर जिले में सिपाही ने एक लाख रुपये के लिए पिता को मार डाला। बीच-बचाव के लिए आए भाई और मां को भी ईंट से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया।
फतेहपुर के हुसैनगंज में पिता की हत्या करने के बाद सिपाही आदित्य कुछ देर तक उन्हीं के शव के पास बैठा रहा। मां के मुताबिक, वह चीखती रही, लेकिन पापी बेटे का कलेजा न पसीजा। आंखों में खून लिए पिता के शव को घूरता रहा... और फिर चिल्लाते हुए बोला देख लिया अंजाम। शोर सुनने के बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्र होने लगी तो आदित्य भाग निकला। मां की तहरीर पर आदित्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्यारोपी सिपाही आदित्य को वारदात के करीब दो घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
2 of 7
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। आरोपी सिपाही की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी सिपाही ने कन्नौज में किया था प्रेम विवाह
आरोपी सिपाही आदित्य पटेल वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुआ था। कन्नौज में तैनाती के दौरान सिपाही ने वहीं विकास भवन में कार्यरत एक युवती से प्रेम विवाह किया था। उसकी एक तीन वर्ष की बेटी भी है।
समन तामील कराने के बहाने आया था
कन्नौज प्रतिनिधि के मुताबिक रविवार को आदित्य जिले से समन तामील कराने के बहाने निकला था और सीधे फतेहपुर आकर पिता की हत्या कर दी।
वह शराब का लती भी था। साथी सिपाहियों की मानें तो वह झगड़ालू स्वभाव का था। अक्सर छोटी-छोटी बातों पर साथी सिपाहियों से भी विवाद करने लगता था। इसलिए उसे किसी थाने में तैनाती नहीं दी गई थी। वह अक्सर शराब के नशे में रहता है और शराब बहुत पीता था।
4 of 7
मां ज्ञानमती और भाई आनंद, किशोर चंद्र पटेल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वायरल ऑडियो में झलक रहा था गुस्सा
पिता की हत्या करने से पहले सिपाही आदित्य का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह एक महिला रिश्तेदार से गुस्से में कह रहा है कि तीन घंटे में फतेहपुर पहुंच जाएगा। यदि आज धान का पैसा नहीं दिया तो आरपार की लड़ाई होगी। वह पिछले कई वर्षों से घरवालों की उपेक्षा झेल रहा है। नौकरी भी उसे अपने दम पर मिली है न कि किसी के एहसान से।
विज्ञापन
5 of 7
घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात के बाद सरेंडर करने की भी चर्चा
पुलिस भले ही आदित्य की देर रात करीब 12:30 बजे के आसपास की गिरफ्तारी दिखा रही हो, लेकिन गांव में चर्चा है कि वारदात के बाद वह खुद ही हुसैनगंज थाने पहुंचा और सरेंडर किया था। उसकी बुलेट भी थाने में ही खड़ी है।
विज्ञापन
6 of 7
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना इलाके के चुरियारा गांव में एक लाख रुपये के लिए रविवार रात सिपाही ने बुजुर्ग पिता की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। बचाने के लिए आए भाई और मां को भी ईंट और घूंसों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। वर्तमान में उसकी तैनाती कन्नौज में है। गांव निवासी पूर्व प्रधान किशोर चंद्र पटेल (70) का बड़ा पुत्र आनंद प्रकाश उनके साथ रहता है। छोटा पुत्र आदित्य पटेल कन्नौज पुलिस की समन सेल में कार्यरत है। रविवार रात करीब 10 बजे आदित्य बुलेट से घर आया। मां ज्ञानमती के मुताबिक, घर में आते ही आदित्य उनसे धान बेचने से मिले रुपये में अपने हिस्से के एक लाख रुपये मांगने लगा।
मां ज्ञानमती और भाई आनंद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां और भाई के समझाने पर आदित्य उनसे झगड़ने लगा। इसके बाद आदित्य कमरे में मौजूद पिता किशोर चंद्र के पास पहुंचा और उनसे रुपये मांगने लगा। पिता ने भी समझाने की कोशिश की तो उन्हें कंधे से पकड़कर घसीटता हुआ घर के बाहर ले आया। पिता को जमीन पर गिराकर उनके चेहरे पर ईंट के एक के बाद एक करीब दस ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बीचबचाव में आई मां ज्ञानवती व भाई आनंद को भी आदित्य ने जमकर पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आदित्य भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।