यूपी की मित्र पुलिस ने एक मासूम बच्चे को चोरी करने के जुर्म में बाइक पर बांधकर बेरहमी से पीट दिया। वहां मौजूद किसी शख्स ने बच्चे को पीटते हुए दरोगा का वीडियो बना लिया। कुछ ही देर में वीडियो वायरल हो गया। बच्चे को दरोगा के पीटने का वायरल वीडियो जब कप्तान के पास पहुंचा तो वो गुस्से से तमतमा उठे।
विज्ञापन
2 of 5
रस्सी बांधने के बाद बाइक पर बच्चे को बैठाकर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर में चोरी के मामले में एक बच्चे से पूछताछ के दौरान यातायात पुलिस के दरोगा ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद एएसपी ने दरोगा को निलंबित कर पूरे प्रकरण की जांच सीओ सदर को सौंपी है।
विज्ञापन
3 of 5
बाइक पर बच्चे को बैठाकर पीटता दरोगा
- फोटो : अमर उजाला
ट्रैफिक पुलिस के दारोगा अशफाक हुसैन रोजाना की तरह शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे हाईवे किनारे स्थित कांशीराम कालोनी तिराहे के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी कांशीराम कालोनी निवासी रामबाबू सोनकर अपनी पत्नी के साथ अपने दस वर्षीय पुत्र सचिन को लेकर दारोगा के पास आए। कहा कि यह घर से चोरी कर जेवर किसी को दे आया है।
4 of 5
इस दौरान बच्चे को कुछ और लोगों ने भी पकड़ रखा है
- फोटो : अमर उजाला
इससे सख्ती से पूछताछ करें शायद यह बता दे। इस पर दारोगा ने बच्चे के दोनों हाथों को रस्सी से बांधकर उसे एक बाइक पर बिठाया और फिर छड़ी से उसकी जमकर पिटाई की। सरेआम हो रही पिटाई का किसी ने वीडियो बना लिया और रविवार की सुबह उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पिटाई के वायरल वीडियो मामले में उन्होंने दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
बताया कि मामले की जांच सीओ सदर अनुराग सिंह को सौंप रिपोर्ट मांगी है। कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि रविवार को वीडियो वायरल होने की जांच उन्होंने की और इसकी रिपोर्ट एएसपी को सौंपी है। बताया कि बच्चे के माता पिता ने बच्चे के दोनों हाथ रस्सी से बांधकर पहले उसकी घर में पिटाई की। मगर कुछ न बताने पर दंपति उसे पुलिस के पास ले गए थे।