फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट: बुर्का उतरवाया, कलावा काटा, पगड़ी पर लगाई मशीन तब कहीं परीक्षा कक्ष में पहुंच सके छात्र

Mon, 06 May 2019 01:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
नीट की परीक्षा देने पहुंची छात्रा से चेकिंग के दौरान उतरवाया गया बुर्का - फोटो : अमर उजाला
देश भर के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए हुए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) 2019 में रविवार को जबरदस्त सख्ती देखने को मिली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर छात्रों के जूते, गले से माला, लॉकेट, हाथों से रक्षा सूत्र और कड़े उतरवा लिए गए। जिन केंद्रों पर मुस्लिम छात्राएं बुर्का पहनकर निर्धारित समय से देर से पहुंचीं, उनके बुर्के भी उतरवा लिए गए।

 
विज्ञापन

2 of 6
पगड़ी की भी हुई चेकिंग - फोटो : अमर उजाला
सिख समुदाय के छात्रों की पगड़ी डिटेक्टर मशीन से चेक की गई। देर से विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने वाले सात छात्रों को भी प्रवेश नहीं दिया गया।  परीक्षा केंद्रों पर दोपहर साढ़े 12 बजे से ही छात्रों को प्रवेश देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। लंबी कतारों के बीच छात्रों की गहनता से चेकिंग की गई। डेढ़ बजे के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया गया।

 
विज्ञापन

3 of 6
हाथों से कटवाया गया कलावा - फोटो : अमर उजाला
दो बजे से परीक्षाएं शुरू हो गईं जो पांच बजे तक चलीं। वैसे तो ज्यादातर छात्र चप्पल, हाफ शर्ट और लोअर में ही केंद्र पर पहुंचे लेकिन जिन्होंने गलती से भी जूते पहन लिए थे उनके जूते उतरवा लिए गए। छात्राओं की ज्वैलरी भी उतरवा ली गई। केंद्रों पर सख्ती के चलते छात्रों को काफी परेशानी भी हुई। शहर में नीट के लिए कुल 26 केंद्र बनाए गए थे जहां कुल 18862 छात्रों को परीक्षा देनी थी। बताया जाता है कि इसमें तीन प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा छोड़ी है।

 

4 of 6
परीक्षा देकर लौटती छात्राएं
मोबाइल ऐप से एनटीए को दिया गया अपडेट

पहली बार परीक्षा आयोजित करा रही एनटीए ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को मोबाइल ऐप से अपडेट कराने का आदेश दिया था। प्रत्येक छात्र की उपस्थिति, अनुपस्थिति, प्रश्नपत्र खोलने का समय, जमा करने का समय सब कुछ एनटीए को लाइव अपडेट किया गया।

 
विज्ञापन

5 of 6
परीक्षा देने से पूर्व गले में पड़ा रुद्राक्ष भी निकलवाया गया - फोटो : अमर उजाला
एमबीबीएस की 66771 और बीडीएस की 27148 सीटों पर दाखिला

नीट एग्जाम के विशेषज्ञ और न्यू लाइट कोचिंग के निदेशक डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि इस बार देश भर के 465 कॉलेजों की 66771 एमबीबीएस सीटों पर छात्रों को दाखिला दिया जाना है। इनमें 216 सरकारी कॉलेजों में 30455 सीटें जबकि 247 निजी कॉलेजों में 30165 सीटें हैं। दो सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कुल 151 सीटें हैं। इसी तरह बीडीएस में कुल 47 कॉलेज सरकारी हैं जिनमें 2930 सीटें निर्धारित हैं। प्राइवेट सेक्टर में 260 कॉलेज हैं जिनकी 24130 सीटों पर छात्रों को दाखिला दिया जाएगा। दो सेंट्रल यूनिवर्सिटी की 88 बीडीएस सीटों पर भी छात्र काफी दिलचस्पी रखते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
परीक्षा के दौरान - फोटो : अमर उजाला
यूपी में सबसे ज्यादा मारामारी

यूपी में एमबीबीएस के लिए 15 सरकारी कॉलेज हैं जिनकी 2199 सीटों पर दाखिला दिया जाता है। इसी तरह तीस निजी क्षेत्र के कॉलेज हैं जहां कुल 4150 सीटें निर्धारित हैं। बीडीएस में तीन सरकारी कॉलेजों में कुल 190 सीटें और 24 प्राइवेट कॉलेजों में  कुल 2400 सीटें हैं। इन सीटों के लिए यूपी में काफी मारामारी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें