फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में प्रेमी का बर्बरता से कत्ल: युवती के बाप से थे बीनू के दोस्ताना संबंध, ऐसे शुरू हुआ अफेयर; पूरी कहानी

Tue, 08 Apr 2025 12:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर जिले में शादीशुदा प्रेमी की बर्बरता से हत्या का मामला सामने आया है। युवक के प्रेमिका के पिता से दोस्ताना संबंध थे। एक ही रोजगार से जुड़े होने पर बीनू ने जान-पहचान बढ़ाई थी। इसके बाद बीनू का युवती से अफेयर शुरू हुआ।
विज्ञापन
1 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
यूपी के फतेहपुर जिले के गाजीपुर से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शादीशुदा युवक को प्रेम-प्रसंग में रूह कंपाने वाली मौत दी गई है। पहाड़पुर में रविवार रात बेटी के शादीशुदा प्रेमी को बहाने से बुलाकर बाप और उसके परिवार ने जमकर पीटा। प्लास से हाथ और पैर की अंगुलियों के नाखून उखाड़ दिए। कान में पेचकस घुसेड़ दिया। मरणासन्न हालत में घर से बाहर फेंक दिया। रात भर युवक तड़पता रहा। सोमवार सुबह अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवती के पिता सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

2 of 7
बीनू का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
प्रेमिका के पिता से थे बीनू के दोस्ताना संबंध
गाजीपुर थाना क्षेत्र के सामियाना निवासी बीनू रैदास (27) घरों में पट्टी का काम करता था। घरों में पुट्टी व पेंट करने वाले बीनू का पहाड़पुर गांव में चचेरे भाई की ससुराल होने पर आना-जाना था। इसी बीच उसकी मुलाकात घर बनाने वाले राजगीर से हुई। एक ही रोजगार से जुड़े होने पर दोनों में दोस्ताना संबंध हो गए थे। युवक को आभास नहीं हुआ होगा कि दोस्त को प्रेम इतना नागवार गुजरेगा कि ऐसी मौत देगा।

 
विज्ञापन

3 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद
पुट्टी पताई का काम करता था बीनू
थाना हुसैनगंज गांव सामियाना निवासी बीनू पुट्टी पताई का काम करता था। वह काम करने आसपास के क्षेत्र तक जाता था। उसके चचेरे भाई उमेश रैदास की थाना क्षेत्र के ही पहाड़पुर में ससुराल है। उसके चलते भी उसका वहां आना-जाना था। एक साल पहले पहाड़पुर निवासी एक गैरबिरादरी के घर बनाने का काम करने वाले राजगीर से मुलाकात हो गई।

 

4 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
राजगीर की बेटी से बीनू के हो गए थे प्रेम संबंध
दोनों का एक ही रोजगार होने से दोस्ती हो गई। उसका राजगीर के घर आना-जाना बढ़ गया। इस बीच राजगीर की बेटी से बीनू के प्रेम संबंध हो गए। इसकी भनक पिता समेत परिजनों को लग गई। उन्होंने बीनू को रास्ते से हटाने की ठानी। उसे रविवार शाम को नया पुरवा में नौटंकी देखने के लिए बुलाया। बताया जा रहा है कि वहां शराब भी पी गई। प्रेमिका के फोन करने पर देर रात करीब तीन बजे बीनू पहाड़पुर गांव में राजगीर के घर पहुंचा। 

 
विज्ञापन

5 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद
युवती के परिवार वालों को किया गुमराह करने का प्रयास
वहां पिता, भाई ने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर बेदम पिटाई की। घर बनाने के औजारों को मारपीट में इस्तेमाल किया। सोमवार भोर पहर घर के बाहर मरणासन्न हालत में सड़क पर फेंक दिया। सुबह ग्रामीणों ने गंभीर हालत में युवक को देखकर चचेरे भाई के घरवालों को सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे और बीनू के पिता को बुलाया। इस दौरान प्रेमिका के परिजन घर पर ही मौजूद रहे। पुलिस का दावा है कि पहले युवती के परिवार वालों को गुमराह करने का प्रयास किया। 

 
विज्ञापन

6 of 7
मृतक बीनू - फोटो : अमर उजाला
बाद में पुलिस की पूछताछ में टूट गए और हत्या की बात कबूल कर ली। बीनू की हत्या से पत्नी गीता देवी व दो बेटियों इजल व गोल्ला सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसका एक बड़ा भाई प्रमोद है। युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने युवती के घर पर भी पूछताछ की। इसी आधार पर पुलिस ने युवती के परिजनों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि युवक प्रेमिका से मिलने गया था। प्रेमिका के परिजनों को जानकारी होने पर युवक को पीटा। युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। युवक की हत्या के आरोप में युवती के पिता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: UP: हाथ-पैर के नाखून उखाड़े... कान में कई बार पेंचकस से वार, रातभर तड़पा वो; बेटी के प्रेमी का बर्बरता से कत्ल



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें