देश व प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इसके बावजूद लोग मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। कानपुर के आसपास के जिलों में पूर्ण लॉकडाउन के बाद भी सड़कों पर वाहन सरपट दौड़ते नजर आए। लोगों में न तो पीएम की प्रार्थना का असर दिख रहा है और न ही पुलिस के डंडों का खौफ रह गया है।
विज्ञापन
2 of 7
यूपी में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस सक्रिय हुई। वाहन सवार लोगों को पूछताछ के बाद चेतावनी देकर जाने दिया।
विज्ञापन
3 of 7
यूपी में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में गैस सिलेंडर पाने के लिए एजेंसी में सुबह से ही ग्राहकों की लाइन लगी रही। शहर में वाहनों का आवागमन जारी है।
4 of 7
यूपी में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। संदलपुर में भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने सब्जी मंडी नहीं लगने दी। लोडर से गली-मोहल्ले में सब्जी बिकवाई।
विज्ञापन
5 of 7
यूपी में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में लिंजीगंज बाजार में लॉकडाउन का कोई असर नहीं दिखा। दुकानों पर भीड़ लगी रही। मुख्यमार्ग पर भी सुबह से खासी चहल-पहल रही।
विज्ञापन
6 of 7
यूपी में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए लॉकडाउन का पालन कराती रही। पुलिस ने मास्क न लगाने वालों के नाम-पता दर्ज कर चेतावनी देकर छोड़ा।