देश व प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इसके बावजूद लोग मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। कानपुर में पूर्ण लॉकडाउन के बाद भी सड़कों पर वाहन सरपट दौड़ते नजर आए। लोगों में न तो पीएम की प्रार्थना का असर दिख रहा है और न ही पुलिस के डंडों का खौफ रह गया है।
विज्ञापन
2 of 5
बाहर घूमने वालों को पुलिस ने सिखाया सबक
- फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर में दो हॉटस्पॉट बनने के बाद भी लोग मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। गुरुवार को सुबह टहलने के बहाने घर से निकले लोगों को पुलिस ने सबक सिखाया। चौकी प्रभारी ने बेवजह घूम रहे लोगों से पीटी कराई। साथ ही दोबारा घर से बाहर निकलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
3 of 5
कानपुर लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर पुराना शिवली रोड पर मंडी लगी। रोक के बावजूद लोग यहां खरीदारी करते दिखे।
4 of 5
कानपुर लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
गोविंदनगर क्षेत्र में चावला चौराहे पर पुलिस चेकिंग करते दिखाई दी। यहां आने-जाने वालों से पूछताछ की गई। साथ ही उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया।