फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हिस्ट्रीशीटर प्रेमिका ने प्रेमी संग मिलकर दी थी मौत, लाश ठिकाने लगाने वाले दो दोस्त गिरफ्तार

Tue, 05 Jan 2021 04:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
इसी कार में मिली थी आशू की लाश - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में हिस्ट्रीशीटर आशू यादव हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर लाश ठिकाने लगाने में मदद करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी अमित गुप्ता और उसकी प्रेमिका दीपिका शुक्ला फरार हैं। ये दोनों हिस्ट्रीशीटर हैं। अमित को दीपिका और आशू के प्रेम प्रसंग की बात पता चली तब उसने हत्याकांड की साजिश रची।

 
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर जांच करते डीआईजी - फोटो : amar ujala
जेवरात के लालच में दीपिका भी उसमें शामिल हुई। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि 31 दिसंबर की रात आशू यादव की प्रेमिका मूलरूप से शिवली कानपुर देहात निवासी दीपिका शुक्ला ने फोन कर अपने घर मसवानपुर में बुलाया। दीपिका यहां अपने दूसरे प्रेमी अमित के साथ किराये पर रहती थी। मसवानपुर चौराहे पर दीपिका आई और आशू की कार में बैठकर अपने कमरे पर ले गई। यहां पर दोनों ने शराब पी। इस दौरान अमित भी आ गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर जांच करते डीआईजी - फोटो : amar ujala
अमित का भी आशू से परिचय था। जब आशू नशे में धुत हो गया तब दीपिका व अमित ने मफलर से गला कसकर आशू को मार दिया। इसके बाद बाहर पहले से खड़े अमित के दोस्त जूही लाल कालोनी निवासी किशन व सचिन वर्मा भी अमित व दीपिका के साथ कार से सीटीआई नहर पट्टी पहुंचे। कार किशन चला रहा था। जहां कार और शव छोड़कर सभी भाग गए। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने किशन और सचिन को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि दीपिका व अमित की तलाश जारी है।

 

4 of 5
डीआईजी से इंसाफ मांगती बहन - फोटो : amar ujala
..आज काम हो जाएगा, ले आओ
एसपी के मुताबिक आरोपी काफी समय से आशू को मारने की साजिश रच रहे थे। इसके लिए किशन से पहले ही डील कर रखी थी। इसके बदले किशन को जूस सेंटर खुलवाने के लिए पैसा उपलब्ध कराने की बात कही थी। 31 दिसंबर की रात किशन ने अमित को रात 2:02 बजे मैसेज भेजा कि आज काम हो जाएगा, उसको (आशू) ले आओ। उसके बाद किशन अपने साथी सचिन को बाइक से लेकर मसवानपुर पहुंचा। सीसीटीवी फुटेज में इन सभी की आवाजाही कैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोती बिलखती बहन कंचन - फोटो : amar ujala
ऐसे दीपिका के संपर्क में आया था अमित
इंस्पेक्टर हरमीत सिंह ने बताया कि 2006 में कल्याणपुर में अमित ने अपनी बुआ बिट्टो, उनकी बेटी और उनकी सास की हत्या उनके घर डकैती डाली थी जिसमें उसको आजीवन कारवास की सजा हुई थी। सितंबर 2020 में वो जेल से छूटा। वहीं 2017 में दीपिका व उसका पति अवनीश शर्मा मिलावटी शराब बनाने के मामले जेल गए। जेल में ही अमित और अवनीश की दोस्ती हुई। दीपिका को जमानत मिल गई थी। अवनीश ने दीपिका के बारे में अमित को बता उसका ध्यान रखने को कहा था। जेल से बाहर आने के बाद से अमित दीपिका के साथ रहने लगा। वहीं जेल में ही आशू से अमित की दोस्ती हुई थी। अमित के जरिये ही आशू का संपर्क दीपिका से हुआ और बाद में दोनों का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें