फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर में फिरौती के लिए दोस्त को घर बुलाकर मार डाला, धारदार हथियार से गला काट दी दर्दनाक मौत

Sun, 21 Mar 2021 12:15 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
घटना के बाद जांच करते फोरेंसिक टीम - फोटो : amar ujala
कानपुर के बर्रा में दो दोस्तों ने फिरौती के लिए घर बुलाकर मशीनमैन की बांके से गला काट कर हत्या कर दी। उसी की बाइक से शव ले जाकर बिधनू में रिंद नदी के किनारे ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने तीन घंटे के अंदर वारदात का खुलासा कर दोनों दोस्तों को गिरफ्तार किया।

 
विज्ञापन

2 of 5
रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : amar ujala
बांका बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बर्रा दो निवासी ऑर्डनेंस फैक्टरी से रिटायर्ड रामऔतार प्रभाकर का छोटा बेटा विनय उर्फ छोटू (27) आईटीआई करने के बाद चौबेपुर स्थित लोहिया फैक्टरी में मशीनमैन के पद पर कार्यरत था।

 
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
बड़े भाई पवन ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे घर लौटने के बाद विनय लोवर, टीशर्ट व स्लीपर पहनकर दोस्त से मिलने की बात कहकर अपनी पल्सर बाइक से निकल गया था। देर रात तक फोन बंद होने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए।  

 

4 of 5
मौके पर बिखरा सामान - फोटो : amar ujala
दूसरी तरफ अनहोनी की सूचना पर पुलिस ने बर्रा आठ में लोडर चालक शैलेश नाथ प्रजापति के घर पर दबिश दी। शैलेश नाथ व उसके दोस्त अर्श गुप्ता के कपड़ों को खून से सना देखकर पुलिस ने पूछताछ शुरू की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस की हिरासत में हत्यारे - फोटो : amar ujala
आरोपियों ने दस लाख की फिरौती वसूलने के लिए विनय की हत्या की बात कबूली। पुलिस ने बाइक बरामद की। तड़के पुलिस विनय के घर पहुंची और परिजनों को हैलट भेजकर शव की शिनाख्त कराई। पवन की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य छिपाने व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें