उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को हमीरपुर के पुलिस लाइन ग्राउंड में 2022 मिशन के लिए हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि सबका साथ और सबका विकास के मूल मंत्र पर अबकी बार विपक्षी दलों का खाता जनता बंद कर देगी। अखिलेश यादव और मायावती के बारे में कहा कि इनकी सरकार में घोर कलियुग था। जहां कुछ का साथ और कुछ का विकास हुआ। ठेकेदार और सरकार में शामिल लोगों की मिलीभगत के कारण विकास कार्य कागज पर होते थे, लेकिन डबल इंजन की सरकार में सबका साथ और सबका विकास के मंत्र पर धरातल पर कार्य हो रहे हैं। केशव प्रसाद मौर्य निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे देरी से आए। उनके आने से पहले मूसलाधार बारिश से कार्यक्रम स्थल पर पानी भर गया। जनसभा में कहा कि बुंदेलखंड समेत समूचे सूबे की जनता का भरोसा योगी और मोदी पर है और इसी भरोसे के बलबूते 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा साठ प्रतिशत सीटें जीतेगी।
विज्ञापन
2 of 5
हमीरपुर में सीएम योगी
- फोटो : amar ujala
बची चालीस फीसदी सीटों पर भी हम बंटवारा करेंगे। उन्होंने जिले को बड़ी परियोजनाओं की सौगात देते कहा कि हम ही परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। मंच से ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को हिदायत देते कहा कि पार्टी के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाए। उनकी जो भी समस्याएं हों सुनी जाएं। यदि कोई शिकायत मिली तो दोषी अधिकारियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
मायावती व अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
अखिलेश और मायावती की सरकार में था घोर कलियुग
डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव और मायावती की सरकार में घोर कलियुग था। विकास कार्य कागजों पर होते थे। सरकार के लोग और ठेकेदार की मिलीभगत से सारा खेल होता था, लेकिन भाजपा की सरकार में धरातल पर विकास कार्य हो रहे हैं।
4 of 5
हमीरपुर में केशव मौर्य
- फोटो : amar ujala
बताया कि पहले कुछ का साथ और कुछ का विकास होता था। उन्हीं लोगों की तिजोरियां भरती थीं, लेकिन अब मोदी और योगी की सरकार में योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में जाता है। डेढ़ लाख करोड़ की धनराशि किसानों के खाते में गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
गरीबों को सरकार की योजनाओं से लाभ मिल रहा है, जबकि पिछली सरकारों में 85 फीसदी धनराशि भ्रष्टाचारियों की तिजोरियों में चली जाती थी। कहा कि जनता के आशीर्वाद से फिर भाजपा सत्ता में आएगी और विपक्षी दलों का खाता बंद होगा।