मैं और भाई पापा के सामने गिड़गिड़ाते रहे...लेकिन पापा को हम पर तरस नहीं आया...। उन्होंने मेरे सामने मम्मी को रस्सी से गला कस कर मार डाला...। यह आंखों देखी घटना मृतका चांदनी की आठ साल की बेटी सायमा ने पुलिस को बताई। पुलिस ने आरोपी पिता की तलाश में दबिश दी है। हैदर को पत्नी से इस कदर नफरत थी कि उसके छोटे बच्चे उससे मां की जान बख्श देने के लिए भीख मांगते रहे, लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा। मासूम बेटे और बेटी की आंखों के सामने ही चांदनी का गला रस्सी से तब तक कसा, जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। पुलिस ने जब हैदर की बेटी से घटना के विषय में पूछा तो उसने रोते हुए पूरा घटनाक्रम बताया।
विज्ञापन
2 of 5
रोते बिलखते परजिन
- फोटो : अमर उजाला
सायमा के अनुसार पिता ने मां की हत्या करने के बाद भागते समय किसी को कुछ भी बताने पर उसे भी जान से मारने की धमकी दी थी। हैदर के भागने के बाद दोनों बच्चे मां के शव से लिपट कर चीखने चिल्लाने लगे। आवाजें सुन कर पहुंचे पड़ोसियों ने बच्चों को संभाल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
3 of 5
घटना के बाद मौके पर मौजूद महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
हत्या या आत्महत्या के बीच उलझी फोरेंसिक
फोरेंसिक टीम को घटनास्थल से कोई भी रस्सी नहीं मिली है। जबकि बेटी ने रस्सी से गला कसने की बात कही थी। हालांकि, जिस चारपाई पर चांदनी का शव पड़ा मिला उसी के पास एक दुपट्टा मिला है। ऐसे में पुलिस को चांदनी के खुदकुशी किए जाने की भी आशंका है। फोरेंसिक ने कमरे में लगे पंखे की भी जांच की, जिसमें रगड़ के कुछ निशान फोरेंसिक को मिले हैं। ऐसे में फोरेंसिक हत्या या आत्महत्या को लेकर उलझी हुई है।
4 of 5
घटना के बाद घर के बाहर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी पर करता था शक
पेंटर हैदर पत्नी चांदनी (27), दो बच्चों आठ वर्षीय बेटी सायमा व दो साल के बेटे हसन के साथ इलाके के राजीव नगर स्थित एक हाते में किराये के कमरे में रह रहा था। मृतका के भाई अब्दुल माजिद ने पुलिस को बताया कि हैदर को चांदनी का हाते में रहने वाले किसी शख्स से अवैध संबंधों का शक था। इसे लेकर वह आए दिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था।
रस्सी से दबाया था पत्नी का गला
घर के खर्चों के लिए पैसे भी नहीं देता था। इसी के चलते चांदनी ने पतंग बनाती थी। शनिवार देर रात हैदर शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी के साथ फिर से मारपीट की। सुबह इसी बात को लेकर उनके बीच फिर झगड़ा हुआ। आवेश में आकर हैदर ने रस्सी से चांदनी का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को चारपाई पर छोड़ कर फरार हो गया।