फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लड़की बनने के लिए किन्नर ने कराई थी ये सर्जरी... बुरी तरह गले काजल और उसके भाई के शव; डबल मर्डर की कहानी

Mon, 11 Aug 2025 01:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर में किन्नर और उसके ममेरे भाई की हत्या के मामले में तीन करीबियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, पोस्टमार्टम में भी मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। किन्नर और ममेरे भाई के शव बुरी तरह गल गए। घर के पास लगे कैमरे में संदिग्ध कैद हुए हैं।
विज्ञापन
1 of 12
kanpur Double Murder - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में काजल किन्नर और ममेरे भाई देव की हत्या की गुत्थी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी नहीं सुलझ पाई है। पुलिस ने पंचनामे में गला घोंटकर हत्या किए जाने का अनुमान लगाया था लेकिन शव पुराने होकर गल जाने से पोस्टमॉर्टम में इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। इस पर विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है।

वहीं, पुलिस की जांच में पता चला है कि काजल खुद को किन्नर कहलाना पसंद नहीं करती थी। इसलिए उसने लड़की बनने के लिए मुंबई के अस्पताल में चेहरे की सर्जरी करई थी।

 
विज्ञापन

2 of 12
Kanpur Double Murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसमें करीब तीन लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए थे। वहीं, मैनपुरी के किसनी थाना के धरमंगतपुर से आई काजल की मां गुड्डी ने तीन करीबियों आलोक उर्फ गोलू, आकाश और हेमराज उर्फ अजय पर हत्या का आरोप लगा हनुमंत विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

3 of 12
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार रात रिटायर्ड फौजी अभिमन्यु सिंह के मकान में किराये पर रहने वाली किन्नर काजल का शव दीवान में और उसके ममेरे भाई देव का शव पास में जमीन पर पड़ा मिला था। कपड़े अस्त व्यस्त थे और कमरे में शराब की खाली बोतलें और दो गिलास भी रखे मिले थे। 

4 of 12
देव की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देविका का प्रेमी हेमराज बढ़ा रहा था नजदीकियां
पुलिस को जांच में पता चला है कि काजल का पूर्व प्रेमी आलोक है जबकि इन दिनों आकाश उसके साथ रहता था। वहीं उसकी किन्नर साथी देविका का प्रेमी हेमराज भी इन दिनों काजल से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश कर रहा था। 
विज्ञापन

5 of 12
किन्नर काजल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हेमराज शादीशुदा है। उसकी पत्नी ने देविका के साथ संबंध का पता चलने झगड़ा किया था। इसके बाद वह काजल से नजदीकी बढ़ा रहा था। हत्या की बात सामने आने के बाद से सभी लापता हैं।

 
विज्ञापन

6 of 12
Kanpur Double Murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। काजल की मां गुड्डी के अनुसार, सोमवार रात को आखिरी बार उससे बात हुई थी। उसने दिल्ली के एक प्रोग्राम में जाने की बात कहकर उन्हें अपने पास आने के लिए कहा था। इस पर उन्होंने मैनपुरी से शनिवार को शहर आने की बात कही थी।

 
विज्ञापन

7 of 12
किन्नर काजल और मृतक भाई देव - फोटो : amar ujala
आकाश के साथ प्लॉट खरीदने के लिए पांच लाख बयाना देकर आई थी काजल
बताया कि आकाश के साथ ही काजल नौबस्ता में एक प्लॉट खरीदने के लिए पांच लाख रुपये बयाना देकर आई थी। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि सीडीआर रिपोर्ट निकालकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। गायब मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया है।

8 of 12
घटनाक्रम की जानकारी करती पुलिस - फोटो : amar ujala
एक हफ्ते पहले पड़ोसियों ने आखिरी बार देखा
काजल 12 साल के ममेरे भाई देव वो साथ रहती थी। पिछले सोमवार को रात को पड़ोसियों ने उसे आखिरी बार देखा था। रात करीब सवा आठ बजे वह कूड़ा फेंकाने बाहर निकली थी। इसके बाद से किसी ने इन भाई-बहन को नहीं देखा। पुलिस पड़ोसी के घर पर लगे कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

 

9 of 12
मकान कस गीला गलियारा - फोटो : amar ujala
कानपुर में डबल मर्डर
कानपुर के हनुमंत विहार थाना इलाके में किन्नर काजल (25) और 12 साल के ममेरे भाई देव की लूट के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। दोनों के शव शनिवार देर रात बंद कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने ताला खुलवाया तो किन्नर का शव बेड के अंदर मिला, जबकि भाई का शव बाहर पड़ा मिला। 

हत्या चार-पांच दिन पहले की गई है। कमरे में अलमारियां खुली और सामान बिखरा हुआ मिला। मैनपुरी के किशनी इलाके में रहने वाली किन्नर काजल और ममेरे भाई देव योगेंद्र विहार में पूर्व सैनिक अभिमन्यु सिंह के मकान में किराये पर रहते थे। दोनों एक महीने पहले ही आए थे। मकान के दूसरे कमरे में देविका (किन्नर) रहती है। 

 

10 of 12
मृतका की मां गुड्डी देवी - फोटो : amar ujala
पिछले चार दिनों से काजल अपनी मां गुड्डी का फोन नहीं उठा रही थी। इस पर गुड्डी शनिवार शाम करीब सात बजे उसके घर आ गईं। दरवाजे पर ताला लटका था। उसने अपने बेटे देव को यह बात बताने के लिए कॉल की, तो उसके मोबाइल की घंटी कमरे के अंदर बजने लगी। उन्हें कुछ शक हुआ। मकान के केयर टेकर पप्पू को बुलाया गया। 

हनुमंत विहार थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा जैसे ही खोला तो बदबू फैल गई। अंदर जाकर देखा तो देव का शव बेड के किनारे और काजल का शव बेड के अंदर था। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। कमरे में सामान अस्त-व्यस्त और अलमारियां खुली पड़ीं थीं। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। 

 

11 of 12
काजल की मां और अन्य परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
काजल का फोन गायब
पुलिस ने घर की जांच की तो काजल का मोबाइल गायब मिला। घर में रखे कुछ और सामान का पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने काजल की मां गुड्डी से तहरीर देने के लिए कहा है। गुड्डी के पति ब्रजेश दुबे मुंबई में नौकरी करते हैं। घर के बाहर पड़ोसी के मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। पुलिस ने उसकी फुटेज देखी तो संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। 

 
विज्ञापन

12 of 12
दुखी किन्नर के पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऑर्केस्ट्रा पार्टी के साथ करते थे डांस
पुलिस के मुताबिक, काजल और उसका भाई आर्केस्ट्रा पार्टी के साथ डांस कर जीवन यापन कर रहे थे। आर्केस्ट्रा पार्टी के साथ दोनों शादी और अन्य आयोजनों में जाया करते थे। साथ के कमरे में रहने वाली देविका (किन्नर) ने दो युवकों पर शक जताया है। दोनों का अक्सर उसके कमरे में आना जाना रहता था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें